29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरा के शौकीनों की खिली बांछे पहले ही दिन छलका लाखों का जाम

ग्रीन जोन होने के बावजूद जनपद में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है जिला प्रशासन द्वारा. शराब की दुकानों को इससे अछूता रखा गया है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 5 May 2020, 1:36 PM IST

wine

wine

चित्रकूट: लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को खोलने का आदेश सुरा शौकीनों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है. मदिरा प्रेमियों की बांछे खिल उठी हैं. दुकानों के खुलने के पहले ही दिन लगभग 50 लाख की दारू गटक गए मधुशाला भक्तों ने ये संदेश दिया कि सरकार का आदेश उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं. दूसरी तरफ ग्रीन जोन होने के बावजूद जनपद में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है जिला प्रशासन द्वारा. अलबत्ता शराब की दुकानों को इससे अछूता रखा गया है. प्रशासन कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रहा. आवश्यक सेवाओं को छोड़ कोई भी दुकान नहीं खुलेगी व न ही बाजार सजेंगे.

शराब की दुकान खुलने का आदेश क्या हुआ लॉकडाउन के कारण सूनी सड़कें गुलजार हो गईं. जाम छलकाने के शौकीनों की भीड़ अंगूर की बेटी की चौखट पर एकत्र होने लगी. दुकान खुलने के आदेश के पहले दिन यानी कल 4 मई को ही 50 लाख की दारू गटक ली गई. सामान्य दिनों की अपेक्षा ये सर्वाधिक बिक्री है शराब की. जिला आबकारी अधिकारी चतुरसेन के मुताबिक सामान्य दिनों की अपेक्षा ज़्यादा बिक्री हुई है शराब की. दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है. लेकिन इसके इतर शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की बेपरवाही नज़र आई. कई दुकानों में पहले ही दिन स्कॉक ख़त्म होने की बात सामने आई. पेटियों में शराब ले गए शौकीन इस आशंका से कि न जाने कब दुकान व ठेके बन्द हो जाएं.

उधर कई समाजसेवियों ने इस निर्णय से असमर्थता जताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है सरकार के इस आदेश से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं.

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग