
सोमनाथ मंदिर (फोटो: पत्रिका)
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सरलाई गांव की एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित सोमनाथ मंदिर न केवल भगवान शिव की आराधना का प्रमुख स्थल है, बल्कि यह मंदिर इतिहास, श्रद्धा और प्रकृति का अद्भुत संगम भी है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 वर्ष पहले हुआ था और यह पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है।
पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं को 4 किलोमीटर पैदल चढ़ाई के बाद दर्शन देता है। यहां आने वाले भक्त विशेष रूप से श्रावण मास और महाशिवरात्रि पर भजन, पूजा और अभिषेक में भाग लेते हैं।
1990 के बाद सरलाई गांव घोसुंडा बांध के डूब क्षेत्र में आ गया था, लेकिन मंदिर आज भी वहीं स्थित है, जहां कुमावत समाज के सहयोग से इसका निर्माण हुआ था।
यहां की एक और खास बात है कि बारिश के मौसम में जब बांध में पानी भरता है, तो मंदिर तक पानी पहुंच जाता है, और वहां से दिखाई देता है एक अद्भुत प्राकृतिक दृश्य, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।
Updated on:
19 Jul 2025, 5:33 PM IST
Published on:
19 Jul 2025, 5:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.