17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर पूरे निम्बाहेड़ा को मिल ही गई कफ्र्यू से निजात

लंबी कश्मकश व क्षेत्रवार बढ़ते दायरे के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह से पूरा निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र कफ्र्यूमुक्त हो जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने इस बारे में आदेश जारी किए है। आदेश के तहत निम्बाहेड़ा नगर पालिका में 25 अप्रैल से लागू कफ्र्यू को सम्पूर्ण क्षेत्र से हटा लिया गया है। निम्बाहेडा कस्बे में परिस्थितियों की समीक्षा के बाद क्षेत्र वार छूट समय समय पर दी गई थी। शुक्रवार सुबह 7 बजे से सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र से कफ्र्यू हटा लिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर पूरे निम्बाहेड़ा को मिल ही गई कफ्र्यू से निजात

आखिर पूरे निम्बाहेड़ा को मिल ही गई कफ्र्यू से निजात

चित्तौडग़ढ़. लंबी कश्मकश व क्षेत्रवार बढ़ते दायरे के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह से पूरा निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र कफ्र्यूमुक्त हो जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने इस बारे में आदेश जारी किए है। आदेश के तहत निम्बाहेड़ा नगर पालिका में 25 अप्रैल से लागू कफ्र्यू को सम्पूर्ण क्षेत्र से हटा लिया गया है। निम्बाहेडा कस्बे में परिस्थितियों की समीक्षा के बाद क्षेत्र वार छूट समय समय पर दी गई थी। शुक्रवार सुबह 7 बजे से सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र से कफ्र्यू हटा लिया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्बाहेड़ा क्षेत्र में अंतिम पॉजिटिव केस 21 मई को आया था। उसके बाद कस्बे से 800 से अधिक सैंपल लिए गए। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। कस्बे में संक्रमित सभी व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अंतिम पॉजिटिव केस आने के 14 दिन बाद तक किसी भी केस के पॉजिटिव नहीं आने से नियमानुसार संक्रमण की स्थिति नहीं है । ऐसे मेंसम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र से निषेधाज्ञा हटा ली गई है। कस्बे में निषेधाज्ञा लॉक डाउन पांच की शर्तों एवं जिले में प्रभावी धारा 144 की पालना की शर्त के साथ सुबह 7 से शाम 7 बजे की अवधि के लिए प्रत्याहारित की गई है। इस अवधि में अनुमत गतिविधियों के संचालन की छूट रहेगी। एक माह से अधिक की अवधि बीतने पर निम्बाहेड़ा में कफ्र्यू हटाने की मांग ने पिछले कुछ दिनों से जोर पकड़ा तो पहले कुछ वार्डो में छूट दी गई, इसके बाद दायरा और बढ़ाया गया। अंत में अब पूरे नगरपालिका क्षेत्र से कफ्र्यू हटाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग