14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर जंवाई रखा तो पंचायत ने लगाया 3 लाख का जुर्माना, हुक्का-पानी बंद कर दिया, जानिए पूरा मामला

Chittorgarh News: राजस्थान में एक महिला ने अपनी देखभाल के लिए पुत्री और दामाद को घर जंवाई बना लिया तो पंचायत ने उस पर जुर्माना लगा दिया और गांव से बहिष्कृत कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
chittorgadh panchyat news

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र की एक विधवा वृद्धा ने अपनी देखभाल के लिए पुत्री और दामाद को घर जंवाई बनाया तो ग्रामीणों ने पंचायत कर उस पर करीब तीन लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया और गांव से बहिष्कृत कर दिया।

वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

इस मामले को लेकर वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। बोरखेड़ा निवासी 70 वर्षीय भगवानी बाई ने ज्ञापन में बताया कि उसकी केवल एक पुत्र है। देखभाल के लिए उसने पुत्री व दामाद को घर जंवाई बना कर रखा।

हुक्का-पानी बंद कर दिया

इसी से नाराज होकर वृद्धा के परिजन ने पंचायत बैठा कर वृद्धा पर दो लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया और गांव से बाहर करते हुए हुक्का-पानी बंद कर दिया। इसे लेकर वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों में पलट रही बाजी, राजस्थान की इन 6 सीटों पर BJP को झटके का अनुमान

यह भी पढ़ें : परिणाम से पहले वैभव गहलोत की हार-जीत को लेकर बड़ी खबर, फलोदी सट्टा बाजार ने मचाई खलबली

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीत रहा है? कांग्रेस को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग