
बच्चों के गले पर चाकू रखकर पत्नी के करवाता रहा जिस्म फरोशी, बेटी को भी नहीं छोड़ा
चित्तौडग़ढ़
पीडि़ता ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि उसका विवाह अठारह साल पहले हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। पिछले दो साल से पति अत्यधिक शराब का सेवन करने लग गया, जो आए दिन प्रार्थिया से मारपीट कर अपने घर से पांच लाख रूपए लाकर देने का दबाव बनाने लगा। प्रार्थिया ने मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और आए दिन अनजान लोगों को घर पर लाने लगा, जिनसे रूपए लेकर प्रार्थिया से जिस्म फरोशी करवानी शुरू कर दी। प्रार्थिया ने इसकी शिकायत अपने ससुर व देवरों से की, लेकिन उन्होंने भी आरोपी पति का पक्ष लिया। इसके बाद आरोपी पति आए दिन अनजान लोगों से रूपए लेकर प्रार्थिया से जबरन जिस्म फरोशी करवाता रहा। प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि कई बार उसके पति ने मोटी रकम के लालच में बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर प्रार्थिया से जिस्म फरोशी करवाई। प्रार्थिया ने विरोध किया तो उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद से प्रार्थिया बच्चों सहित अपने पीहर में रहने लगी। २१ मार्च २०२१ को आरोपी दो मोटरसाइकिल पर आए और प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को जबरन उठा ले गए। बाद में बच्ची के साथ उसके पिता ने बलात्कार का प्रयास किया और टैंक में डुबाकर मारने की धमकी दी। प्रार्थिया ने २७ मार्च २०२१ को पुलिस अधीक्षक को भी रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के निर्देश पर मण्डफिया थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, मारपीट, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
Published on:
29 Jun 2021 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
