6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आई थी खाता खुलवाने, सिर कांच के दरवाजे से टकराया तो गर्दन ही कट गई

डूंगला कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार सुबह मौजूद लोग उस समय सकते में रह गए जब वहां खाता खुलवाने आई कक्षा आठ की एक छात्रा पांव फिसलने के बाद कांच के दरवाजे से जा टकराई । सिर टकराते ही कांच फूंटे तो उसकी गर्दन में घुस गए। गर्र्दन कटने से घायल छात्रा को डूंगला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उदयपुर रेफर किया गया लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका।

less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

आई थी खाता खुलवाने, सिर कांच के दरवाजे से टकराया तो गर्दन ही कट गई



चित्तौडग़ढ़/डूंगला . डूंगला कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार सुबह मौजूद लोग उस समय सकते में रह गए जब वहां खाता खुलवाने आई कक्षा आठ की एक छात्रा पांव फिसलने के बाद कांच के दरवाजे से जा टकराई । सिर टकराते ही कांच फूंटे तो उसकी गर्दन में घुस गए। गर्र्दन कटने से घायल छात्रा को डूंगला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उदयपुर रेफर किया गया लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने बताया कि पालोद निवासी रेखा पुत्री रमेश मीणा (13) सोमवार सुबह करीब ११ बजे अपने भाई व मां के साथ बैंक में अपना खाता खुलवाने आई थी। इस दौरान मुख्य दरवाजे मे प्रवेश के दौरान पांव फिसलने से वह कांच के दरवाजे से टकरा गई। इससे वहां लगा कांच टूट गया उसकी गर्दन गहराई तक कट गई। ये देख वहां मौजूद लोगों व परिजनों की चीख निकल गई एवं तुंरत छात्रा को डूंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। गम्भीर घायल रेखा की उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के काका नारु मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दी। इस पर थाने से हैड कांस्टेबल निर्भय सिंह उदयपुर एमबी चिकित्सालय पंहुचे व पोस्टमार्टम करवाया। इधर, छात्रा रेखा की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल हो गया।