Chittorgarh Daughter Murder Case : चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवाड़ थाना इलाके में कलयुगी पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं कलयुगी बाप ने इस हत्याकांड की किसी को भनक तक नहीं लगने दी और बेटी के अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़ा। लेकिन, गांववालों ने हत्यारे बाप की पोल खोल दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।