5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh Lok Sabha Seat Result 2024 : चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का आया रिजल्ट, जानें किसे मिली करारी हार

Chittorgarh Lok Sabha Seat Result 2024 : चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का रिजल्ट आ गया है। जानें किसे मिली करारी हार। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के सीपी जोशी को 8,77,290 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के उदय लाल आंजना को 4,91,541 वोट प्राप्त हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Chittorgarh Lok Sabha Seat Result 2024 BJP CP Joshi won Congress Udai Lal Anjana defeated

Chittorgarh Lok Sabha Seat Result 2024

Chittorgarh Lok Sabha Seat Result 2024 : चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीटका रिजल्ट आ गया है। जानें किसे मिली करारी हार। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने सीपी जोशी को चुनावी मैदान में उतारा हैं तो कांग्रेस की तरफ से उदय लाल आंजना ताल ठोंक रहे हैं। सीपी जोशी को 8,77,290 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के उदय लाल आंजना को 4,91,541 वोट प्राप्त हुए। सीपी जोशी ने कांग्रेस के उदय लाल आंजना को करीब 385749 वोटों से हरा दिया है। पर अधिकारिक तौर पर अभी जीत की घोषणा नहीं की गई है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर सीपी जोशी को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सीपी जोशी ने आखिरकार इस लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगा दी है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र संख्या 21 राजस्थान के ऐतिहासिक मेवाड़ क्षेत्र की सामान्य सीट है। इस सीट से 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में 67.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव 2014 में सीपी जोशी ने गिरिजा व्यास पर जीत दर्ज की

चुनाव 2014 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर सीपी जोशी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस की कद्दावर उम्मीदवार गिरिजा व्यास को 3.16 लाख से अधिक मतों से हराया था। सीपी जोशी को 7,03,236 और कांग्रेस से गिरिजा व्यास को 3,86,379 वोट मिले थे। चित्तौड़गढ़ में 64.5 फीसदी वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़े -

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, डिस्कॉम्स ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

चुनाव 2019 : सीपी जोशी ने गोपाल सिंह को हराया

चुनाव 2019 में सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर दूसरी बार भगवा पताका फहराई। कांग्रेस इस बार बाहरी उम्मीदवार गोपाल सिंह पर अपना विश्वास जताया। जिसका फायदा भाजपा को मिला। गोपाल सिंह को 4 लाख 7 हजार वोट मिले। सीपी जोशी ने 5 लाख 76 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। चन्द्र प्रकाश जोशी यानि सीपी जोशी को 9,82,942 वोट मिले थे। इस बार सीपी जोशी हैट्रिक लगाने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़े -

Ajmer Lok Sabha Seat Result 2024 : अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के भगीरथ चौधरी विजयी, कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट का इतिहास

वर्ष-- नाम ---पार्टी
1952 - उमाशंकर त्रिवेदी - जनसंघ
1957 - माणिक्य लाल वर्मा - कांग्रेस
1962 - माणिक्य लाल वर्मा - कांग्रेस
1967 - ओंकार लाल बोहरा - कांग्रेस
1971 - विश्वनाथ झुनझुनवाला - भारतीय जनसंघ
1977 - श्याम सुंदर सोमानी - जनता पार्टी
1980 - निर्मला कुमारी शक्तावत - कांग्रेस
1984 - निर्मला कुमारी शक्तावत - कांग्रेस
1989 - महेंद्र सिंह मेवाड़ - भाजपा
1991 - जसवन्त सिंह - भाजपा
1996 - जसवन्त सिंह - भाजपा
1998 - उदय लाल आंजना-कांग्रेस
1999 - श्रीचंद कृपलानी - भाजपा
2004 - श्रीचंद कृपलानी - भाजपा
2009 - गिरिजा व्यास - कांग्रेस
2014 - चन्द्र प्रकाश जोशी - भाजपा
2019 - चन्द्र प्रकाश जोशी - भाजपा।