
डोडा चूरा की आशंका में ट्रक का पीछा किया तो 30 लाख की खैर की लकड़ी मिली
चित्तौडग़ढ़
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी.एल. सोनी के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक सूर्यवीरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पहुंची सीआईडी सीबी की टीम ने एक ट्रक में डोडा चूरा होने की आशंका होने पर बरूंदनी से पीछा करना शुरू किया। टीम ने बस्सी टोल नाके पर ट्रक को डिटेन कर लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में नब्बे क्ंिवटल खैर की लकडिय़ां पाई गई, जिनकी कीमत करीब तीस लाख रूपए बताई गई है। इसका उपयोग कत्था बनाने में होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने ट्रक चालक हरियाणा मेें पानीपत की शास्त्री कॉलोनी निवासी शहजाद पुत्र इकबाल व खलासी गलिया बावड़ी बेगूं निवासी दुर्गेश पुत्र कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में खैर की लकडिय़ां मय ट्रक व दोनों आरोपियों को बस्सी थाना पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खैर की लकडिय़ां बेगूं व नीमच के सिंगोली क्षेत्र से ट्रक में भरी गई थी और इन्हें हरियाणा ले जाया जा रहा था।
Published on:
15 Feb 2020 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
