22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमारे जैसे गहलोत व पायलट भी लड़ लिए होंगे

चित्तौडग़ढ़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच गत दिनों चला सत्ता संग्राम को अब कांग्रेस नेताओं ने सहजता से लेना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिला स्तर पर जैसे हम नेता लड़ते है वैसे ही मुख्य मंत्री अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट भी लड़ लिए होंगे।

3 min read
Google source verification
हमारे जैसे गहलोत व पायलट भी लड़ लिए होंगे

हमारे जैसे गहलोत व पायलट भी लड़ लिए होंगे

.एकजुटता से बनेंगे हमारे जिला प्रमुख और प्रधान
चित्तौडग़ढ़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच गत दिनों चला सत्ता संग्राम को अब कांग्रेस नेताओं ने सहजता से लेना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिला स्तर पर जैसे हम नेता लड़ते है वैसे ही मुख्य मंत्री अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट भी लड़ लिए होंगे।
जी हां यह बात कही है सरकार के कबिना मंत्री उदयलाल आंजना ने। चित्तौडग़ढ़ में पंचायत चुनाव को लेकी हुई जिला कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आंजना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट हो चुनाव लडऩे की बात कहते हुए चुटकी ली औ कहा कि जिस तरह वे और जाड़ावत लड़ते रहते हैं, उसी तरह मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट भी आपस में लड़ लिए होंगे, लेकिन कांग्रेस के प्लेटफार्म पर सब नेता एकजुट है। सबका विश्वास कांग्रेस में हैं। उन्होंने संदेश दिया कि आउटर देना बंद करें और आगे बढें। कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें। बैठक में जिला प्रभारी राठौड़ सहित सभी नेताओं ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर आंजना में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष सबकी राय से बनाया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला प्रभारी व कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह शेखावत ने कहा कि छोटा-मोटा मतभेद सब जगह होता है, इसे खत्म कर एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंचायतराज चुनाव में टिकट वितरण में अल्पसंख्यक वर्ग का भी ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान कांग्रेस से है। कांग्रेस जिन्दा रहेगी तो आप, हम और देश जिन्दा रहेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ ने कहा कि कांग्रेस हमारी मां है। जिला प्रमुख और प्रधान कांग्रेस के बने, इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे। हमारा प्रत्याशी सिर्फ हाथ का निशान है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। प्रदेश में छह में से चार जगह कांग्रेस के महापौर बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टांग खिंचाई बंद करें। पंचायत समिति बन जाएगी तो बैठने के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल से जिला परिषद में हमारा प्रमुख नहीं है। इस बार एकजुट होकर कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाएं। उन्होंने सरकार की ऋण माफी योजना आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। केन्द्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए हैं, इससे किसानों की खेती खत्म हो जाएगी। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया है, यह किसानों से जुड़ा हुआ बहुत बड़ा मुद्दा है। जाड़ावत ने कहा कि कार्यकर्ता जिसका नाम लेंगे, उसी को टिकट मिलेगा। उन्होंने यह जिम्मेदारी उदयलाल आंजना को सौंपने की मांग की। कपासन से विधानसभा प्रत्याशी रहे आनंदीराम खटीक ने कहा कि निकाय चुनावों के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। कपासन विधानसभा क्षेत्र में ७७ ग्राम पंचायतों में से ४८ पर कांग्रेस समर्थित सरपंच है, जिनकी भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाए। जिलाध्यक्ष धाकड़ की मौजूदगी में दावेदारियां भी ली गई है।बैठक को पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, प्रकाश चौधरी, आरडी जावा,निम्बाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पुरूषोत्तम झंवर, पूर्व प्रभारी जगदीश श्रीमाली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व प्रधान भैरूलाल चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बद्रीलाल जाट जगपुरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


टिकट दिलाने वालों को लेनी होगी जिताने की जिम्मेदारी
चित्तौडग़ढ़ आने वाला समय कांग्रेस और राहुल गांधी का होगा। चित्तौडग़ढ़ जिले में कांग्रेस एकजुट है। पन्द्रह साल बाद इस बार जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा और प्रधान भी कांग्रेस के बनेंगे। पंचायतराज चुनाव को लेकर यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के प्रभारी धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि टिकट दिलाने वालों को जिताने की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। सात या आठ नवंबर तक प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को किस हालत में पहुंचा दिया, यह सब जानते हैं। पहले शहरी मतदाता को भाजपा अपना वोट बैंक समझती रही, लेकिन मंगलवार को आए निकाय चुनाव परिणामों ने इस मुगालते को आइना दिखा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारों को गिराने का प्रयास किया है।
तो फिर कोई मतलब नहीं...
बैठक में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि त्याग की भावना हो तो कांग्रेस का जिला प्रमुख बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल से चित्तौडग़ढ़ जिला परिषद में हमारा जिला प्रमुख नहीं है और अब भी यदि हम कांग्रेस का जिला प्रमुख नहीं बना सके तो हमारा कांग्रेस में काम करने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत व उनमें प्रतिद्वंद्विता रही है, इसमे कोई दोराय नहीं है, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है। राजनीति में हार और जीत होती रहती है। आंजना ने कहा कि उनका जिला प्रमुख के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है, उन्हें सिर्फ कांग्रेस का जिला प्रमुख चाहिए।