
किस गांव में घर-घर जाकर की जांच,कराई गंदगी और कीचड़ की सफाई
तेजपुर व बिछोर में दूषित पेयजल से सौ से अधिक ग्रामीणों के बीमार होने का मामला
चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड क्षेत्र के तेजपुर गांव में दूषित पेयजल से सौ से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद गुरुवार को जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी इंद्रजीत सिंह गांव पहुंचे और जानकारी ली। तीन दिन से लगातार बिछोर एव काटुन्दा से चिकित्सक दल ने तेजपुर में घर-घर जाकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। गुरुवार को तेजपुर पहुंचे जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने हालात का जायजा लिया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बिछोर चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। तीन दिन पूर्व तेजपुर गांव में पानी पीने के बाद सौ से अधिक लोग उल्टी-दस्त से ग्रसित हो गए थे। तेजपुर में चिकित्साकर्मी के अभाव में मरीजों को बिछोर, पारसोली, काटुन्दा और बेगूं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्साकर्मियों ने पानी के सेम्पल जांच के लिए भेज दिए। गांव में गंदगी एव कीचड़ को साफ कराया गया। अधिकारियों ने कुछ दिन और टंकी से पेयजल नहीं लेने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए अधिकारियों से चर्चा की।
पानी की टंकी में निकली थी मरी हुई छिपकली और कीड़े
तेजपुर गांव में टंकी का दूषित पानी से 100 से भी अधिक लोग बीमार हो गए थे। उन्हें अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बिछोर, काटूंदा, पारसोली एव बेगूं चिकित्सालय में भर्ती कराया था। ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से बनाईगई लम्बे समय से टंकी की सफाई नहीं की गई। सोमवार को जिन घरों में जलापूर्ति हुई उन सभी घरों में पानी पीने वाले लोग बीमार हो गए। जिन घरों में पेयजल की निजी व्यवस्था थी उन घरों में कोई बीमार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बाद में टंकी की सफाई की तो उसमें मरी हुई छिपकलियां एवं कीड़े निकले। मंगलवार को करीब एक दर्जन लोगों को बेगूं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बुधवार को भी ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललित धाकड़, बिछोर चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्साकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों का उपचार किया। बिछोर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यहां भी टंकी से दूषित जलापूर्ति के कारण लोगों को उल्टी की शिकायत हुई। पानी के सेम्पल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
Published on:
25 Jul 2019 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
