
Winter Holiday: शीतकालीन अवकाश में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेन में अस्थाई रूप से 14 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है।
उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में यात्रीभार को देखते हुए मेवाड़ से होकर गुजरने वाली 7 जोड़ी ट्रेनों में 14 डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे है। गाड़ी संख्या 20473 व 20474 दिल्ली-सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक व उदयपुर सिटी से 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड एसी और 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12991 व 12992 उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 2 साधारण श्रेणी और 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 1 एसी चेयर श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 19608 व 19607 मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक और कोलकाता से 5 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19666 व 19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी में उदयपुर सिटी से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और खजुराहो से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सैकण्ड साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14801 व 14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में जोधपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और इंदौर से 4 दिसंबर से 18 दिसंबर तक 3 सैकण्ड स्लीपर, 2 द्वितीय साधारण कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
गाड़ी संख्या 09721 व 09722 जयपुर-उदयपुर-जयपुर में जयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और उदयपुर से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 1 साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19703व 19704 उदयपुर-असारवा-उदयपुर में उदयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और असारवा से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक द्वितीय साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा।
Published on:
30 Nov 2024 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
