राजस्थान की 7463 ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं बहरोड़ जिले की 193 ग्राम पंचायतों का अगले वर्ष जनवरी, फरवरी, सितंबर व अक्टूबर माह में कार्यकाल खत्म हो जाएगा। लेकिन राज्य सरकार की ओर से पंचायतीराज के चुनाव शहरी निकायों के साथ ही कराए जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अगले वर्ष जनवरी, फरवरी माह में जिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां पर प्रशासक लगाए जाने की संभावना है। इसके चलते सरपंचों ने भी गांवों में विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया है। सरपंच गांवों में अब सड़क निर्माण से लेकर नाली, ट्यूबवेल जैसे कार्य करवा रहे है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के अन्य कार्य भी निपटाने के लग गए है। ताकि ग्राम पंचायतों में प्रशासक लगने से पहले वह अपने कार्य कर सकें।