
सबका साथी किसान उत्पादक संगठन बस्सी की वार्षिक आमसभा हुई। सीईओ मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसान उत्पादक संगठन कार्यालय बस्सी पर वार्षिक आमसभा एफपीओ की डायरेक्टर अंजू कंवर की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम महेंद्र कुमार डूडी थे। विशिष्ट अतिथि केवीके के संजय कुमार धाकड़ थे। रबी की फसल के लिए खाद बीज और दवाईयां उपलब्ध करवाने और किसानों की मक्का उचित मूल्य पर खरीदने की जानकारी दी। कट्स के कार्यक्रम अधिकारी मदनगिरी गोस्वामी,सहित बस्सी व एफपीओ के कार्यक्षेत्र की पालका ,बस्सी , घोसुंडी, सोनगर,आवलहेड़ा, केलजर,नगरी,सेमलपुरा पंचायत क्षेत्र के किसान मौजूद थे। संचालन मदन गिरी गोस्वामी ने किया। आभार महेंद्र कुमार मीणा ने किया।
Updated on:
27 Sep 2024, 3:59 PM IST
Published on:
27 Sep 2024, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.