चित्तौडग़ढ़. भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पर चित्तौडग़ढ़ सांसद सी.पी. जोशी की नियुक्ति होने के साथ ही चित्तौडग़ढ़ जिला भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई है। यहां पर जैसे ही यह समाचार पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना ना रहा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चित्तौडग़ढ़ कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और सी.पी.जोशी के पत्र में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सरपंच रणजीत सिंह भाटी, नगर युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष गौरव त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गाडरी आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।