2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी पर भड़के डोटासरा, कहा- “क्या मैं आपको पेपर चोर दिखता हूं”

Govid Singh Dotasara attacks on modi BJP : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या मैं आपको पेपर चोर दिखता हूं। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में ईणानी सिटी सेंटर में आयोजित नामांकन सभा में उन्होंने मोदी पर प्रहार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
govid_singh_dotasara.jpg

Congress Vs. BJP : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या मैं आपको पेपर चोर दिखता हूं। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में ईणानी सिटी सेंटर में आयोजित नामांकन सभा में उन्होंने मोदी पर प्रहार किया। सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह चुनाव बार-बार झूठ बोलकर सत्ता में आई सरकार को सबक सिखाने का मौका है। किसानों, युवाओं और हर वर्ग को झांसा दिया गया। मुझ पर भी झूठे आरोप लगाए गए। डोटासरा ने कहा कि क्या आपको मैं पेपर चोर दिखता हूं। दस साल से देश में तानाशाही चल रही है। चीन देश के भागों पर कब्जा कर रहा है। विपक्ष को ईडी, सीबीआई और आयकर के छापों से डराया जा रहा है। अब देश का किसान और युवा ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार को संविधान की कोई परवाह नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को खोखला कर ये चुने हुए सीएम को भी जेल में डाल रहे हैं। विपक्ष को डरा-धमका कर खत्म किया जा रहा है। देश में पिछले दस साल में किसान, मध्यम वर्ग, महिलाओं और नौजवानों की स्थिति खराब हुई है। पायलट ने कहा कि सभी बातों से ऊपर उठ कर हमें देश के बारे में सोचना है और कांग्रेस को जिताना है। पायलट ने कहा कि दो बार से भाजपा सभी सीट जीतती आ रही है। अब हवा बदल चुकी है और जनता सब कुछ जान चुकी है।

यह भी पढ़ें :'भाजपा की वॉशिंग मशीन में हर भ्रष्टाचारी हो जाता है एकदम क्लीन' चित्तौड़गढ़ में खरगे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Story Loader