2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh: बड़े भाई को पास कराने के लिए कॉलेज एग्जाम में बैठा 11वीं का छात्र, फ्लाइंग को देखकर घबराया, पकड़ा गया

चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान डमी अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोप है कि 11वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने बड़े भाई की जगह परीक्षा दे रहा था।
2 min read
Google source verification
Cheating in exams

प्रतीकात्मक तस्वीर

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को परीक्षा के दौरान एक हैरान कर देने वाला मुन्नाभाई स्टाइल का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज की परीक्षा में बड़े भाई को पास कराने की चाहत में उसका छोटा भाई परीक्षा हॉल में पेपर लिखते हुए पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन की मुस्तैदी से इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद डमी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह वीडियो भी देखें

फर्स्ट इयर सेंकेंड सेमेस्टर परीक्षा में गुरुवार को अंग्रेजी साहित्य का पेपर था। इस परीक्षा में डमी छात्र के पकड़े जाने की खबर से हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 11वीं के इस डमी छात्र को डिटेन कर लिया। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ्लाइंग टीम ने ऐसे पकड़ा फर्जीवाड़ा

प्राचार्य डॉ. एचएन व्यास ने बताया कि कॉलेज में इन दिनों प्रथम वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को दोपहर 3 से 6 बजे की पारी में कमरा नंबर 116 में अंग्रेजी साहित्य का पेपर चल रहा था। परीक्षा के दौरान जब कॉलेज का आंतरिक जांच दल कमरा नंबर 116 में चेकिंग के लिए पहुंचा, तो उन्हें एक छात्र की गतिविधियों पर शक हुआ।

जांच टीम ने जब छात्र के प्रवेश पत्र का मिलान उसके चेहरे से किया, तो सच सामने आ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि परीक्षा दे रहा लड़का असली छात्र नहीं, बल्कि उसका छोटा भाई है। कॉलेज प्रथम वर्ष के छात्र की जगह उसका छोटा भाई परीक्षा दे रहा था, जो खुद अभी महज 11वीं कक्षा का छात्र है।

महिला भी हुई गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 की साल 2022 में हुई लिखित परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बिठाकर परीक्षा पास करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। रीट भर्ती परीक्षा-2021 में उसने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी को परीक्षा दिलवाने की कोशिश की थी, हालांकि तब परीक्षा से ठीक पहले ही सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मूल अभ्यर्थी प्रमिला और डमी अभ्यर्थी दोनों को पकड़ लिया था। वनपाल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन और पुलिस वैरिफिकेशन में प्रमिला ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी छुपाई और वनरक्षक के पद पर जॉइन कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग