1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में जल्द होगी मानसून की एंट्री, भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan Monsoon Forecast: राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 6 जुलाई के बीच कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Monsoon Forecast

बारिश के दौरान ली गई तस्वीर। फाइल फोटो- पत्रिका

चित्तौड़गढ़। अमूमन जून के अंतिम सप्ताह तक मेवाड़ को तरबतर करने वाला मानसून इस बार रूठा हुआ है। पूरा जून का महीना गुजर गया, लेकिन प्री-मानसूनी एक्टिविटी से ही संतोष करना पड़ा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून काफी लेट है, जिससे पिछले चार दिनों से पारे में आए उछाल ने आमजन को भीषण गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की सुस्त रफ्तार का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) का कमजोर होना है।

यह वीडियो भी देखें

पिछले साल झमाझम बरसे थे बादल

इसके साथ ही लगातार चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मानसूनी हवाओं के मार्ग में रुकावट पैदा कर दी। इसी वजह से जून के आखिरी दिनों में चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत जिले में अब तक 192 एमएम (7.55 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है। यदि साल 2025 की बात करें तो मानसून ने तय समय से करीब 7 दिन पहले ही 15 जून को धमाकेदार एंट्री कर ली थी। पिछले साल कुल 715.2 मिलीमीटर (28.15 इंच) रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जो सामान्य से अधिक थी। इसके चलते गंभीरी और घोसुंडा जैसे प्रमुख बांध छलक गए थे।

3 जुलाई के आसपास मेहरबान होंगे मेघ

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना बनी हुई है। साथ ही 3 से 4 दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 2 जुलाई से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं झालावाड़ में दो से पांच जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक तेज आंधी (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इसके साथ जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 3 से 4 जुलाई से आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज हो सकती है।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग