25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़

भगवान देवनारायण ने गोपालन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता से हिंदू सनातन धर्म का दिया परिचय

चित्तौडग़ढ़. गुर्जर समाज की ओर से भगवान श्री देवनारायण का 1111 जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर गोरा बादल स्टेडियम से शोभायात्रा हुई। शोभायात्रा में गुर्जर समाज की प्रारंभिक वेशभूषा धोती कुर्ता व साफा तथा माता बहनों ने समाज की वेशभूषा का परिचय देते हुए भगवान श्री देवनारायण के 1111 कलश लेकर शोभायात्रा की महिमा बढ़ाई। शोभायात्रा शहर के गोल प्याऊ, कलक्टेट, शहीद स्मारक, प्रतापनगर चौराहा होते हुए सेती स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंची जहां धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़. गुर्जर समाज की ओर से भगवान श्री देवनारायण का 1111 जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर गोरा बादल स्टेडियम से शोभायात्रा हुई। शोभायात्रा में गुर्जर समाज की प्रारंभिक वेशभूषा धोती कुर्ता व साफा तथा माता बहनों ने समाज की वेशभूषा का परिचय देते हुए भगवान श्री देवनारायण के 1111 कलश लेकर शोभायात्रा की महिमा बढ़ाई। शोभायात्रा शहर के गोल प्याऊ, कलक्टेट, शहीद स्मारक, प्रतापनगर चौराहा होते हुए सेती स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंची जहां धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। जिसमें प्रमुख रुप से रामसनेही संप्रदाय के दिग्विजय महाराज भगवान देवनारायण के इतिहास तथा गुर्जर जाति के इतिहास के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि भगवान देवनारायण ने गोपालन पर्यावरण सामाजिक समरसता तथा आयुर्वेद चिकित्सा का कार्य करते हुए हिंदू सनातन धर्म का परिचय दिया था। हजारेश्वर महादेव के महंत चंद्र भारती महाराज ने समाज में वैष्णो तथा कुरीतियों को छोडऩे का संकल्प दिलाया। चित्तौडग़ढ़ गुर्जर समाज ने चित्तौडग़ढ़ में लगे समाज के राजकीय सेवा में अधिकारियों तथा समाज के जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया। करौली जिले के 18 वर्ष के अभिमन्यु गुर्जर ने 110 किलो की नाल उठाकर समाज के वीरता का परिचय देते हुए मनमोहक दृश्य पेश किया।
पुष्पवर्षा से स्वागत
शोभा यात्रा के दौरान राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी विभिन्न प्रकार के समाज समाज के लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा बाजार के विभिन्न मार्गो पर स्वागत द्वार लगे हुए थे। भगवान देवनारायण महोत्सव पर कलश यात्रा व शोभायात्रा का नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस जन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, सुमित मीणा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, नगेंद्र सिंह राठौड,़ संदीप सिंह, राजेश सोनी, गोपी खटीक, रामगोपाल लोहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौडग़ढ़ की ओर से देवनारायण जयंती पर निकली शोभायात्रा का कलक्ट्रेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, सुधीर जैन, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, प्रवीण सिंह राठौड़, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, नगर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर आदि मौजूद थे। विहिप बजरंग दल ने भगवान श्री देवनारायण के 1111वें अवतार महोत्सव एवं कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर नगर सह संयोजक पवन गोस्वामी ने बताया कि जिला संयोजक जगदीश मेनारिया, जिला सह संयोजक योगेश दशोरा, नगर सयोंजक राहुल गुर्जर, राहुल धाकड़, हिमांशु खटोड़, मनोज धाकड आदि मौजूद थे।