28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमि पूजन पर गूंजे भगवान राम के नारे , मंंदिरो में शंखनाद के साथ आरती

अयोध्या में बुधवार को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़ शहर सहित जिले में हर तरफ जयश्री राम के नारे गूंज उठे। मंदिरों में जयघोष होने लगे तो शहर व गांव में आतिशबाजी व रात में दीप सज्जा ने दिवाली से पहले ही उसके आगमन का नजारा पेश कर दिया। विभिन्न मंदिरो व देवालयो पर भजन किर्तन किए गए एवं दोपहर सवा 12 बजे शंखनाद के साथ ढोल नगाडो के बीच महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया

6 min read
Google source verification
भूमि पूजन पर गूंजे भगवान राम के नारे , मंंदिरो में शंखनाद के साथ आरती

भूमि पूजन पर गूंजे भगवान राम के नारे , मंंदिरो में शंखनाद के साथ आरती

चित्तौडग़ढ़. देश के लिए एतिहासिक पल आया तो लोग कोरोना संक्रमण का खतरा भी एक पल के लिए भूल गए। दोपहर में 12.44 बजे शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी चित्तौड़ शहर सहित जिले में हर तरफ जयश्री राम के नारे गूंज उठे। मंदिरों में जयघोष होने लगे तो शहर व गांव में आतिशबाजी व रात में दीप सज्जा ने दिवाली से पहले ही उसके आगमन का नजारा पेश कर दिया। रात ८ बजे बाद लॉकडाउन भले हो गया लेकिन खुशियां इस कदर मन में छाई थी कि आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा। मंदिरों के साथ हजारों घरों पर भी दीप जलाए गए। भूमि पूजन के इन पलों ने सबसे अधिक खुशी उन भक्तों को दी जो वर्ष १९९२ में अयोध्या में कारसेवा के लिए गए थे। ऐसे कारसेवकों का भाजपा व विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मान किया गया।

मंदिरों में प्रसाद वितरित, कारसेवकों का सम्मान
निम्बाहेड़ा. अयोध्या में बुधवार को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्सवी माहोल के बीच नगर के विभिन्न चौराहो एवं बजारो में जमकर आतिशबाजी की गई। मोती बाजार स्थित हनुमान मंदिर सहित नगर प्रमुख विभिन्न मंदिरो व देवालयो पर भजन किर्तन किए गए एवं दोपहर सवा 12 बजे शंखनाद के साथ ढोल नगाडो के बीच महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानन्द वाटिका मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना के साथ महाआरती की गई। नगर भाजपा प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि महाआरती के बाद विवेकानन्द वाटिका में वर्ष 1992 में तात्कालिक भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी के नेतृत्व में अयोध्या में कारसेवा करने वाले कारसेवकों का नगर भाजपा की और से उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृपलानी ने कारसेवा की स्मृतियों को ताजा करते हुए बताया कि 1992 में निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र से 75 कार सेवक सहित चित्तौडगढ जिले से बडी संख्या में कारसेवको ने अयोध्या पहुंच कर कारसेवा में भाग लिया था। कारसेवको का कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने उपरणा ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर भाजपा के पदाधिकारीगण व नागरिक उपस्थित थे। नगर की प्रमुख श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान द्वारा श्री राम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर, हाथी वाला मंदिर भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ् किया व अच्छी बारिश के लिए कामना की गई। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी पुष्कर सोनी, कैलाश शर्मा, राधेश्याम सोनी, नाथूलाल मोरवाल, हरिसिंह बोडाना, चांदमल लखारा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार गांव बाड़ी में बावड़ी वाले बालाजी के मंदिर पर कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी के साथ महाआरती की गई एवं मिठाई बाटी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व सरपंच बलवंतसिंह चपलोत, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, मंडल उपाध्यक्ष संजय चपलोत आदि मौजूद थे।

कारसेवकों ने सुनाए अयोध्या के संस्मरण
बोहेड़ा. भाजपा बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल द्वारा देश के राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन अवसर पर बोहेडा क्षेत्र में स्थित आसावरा माता मंदिर परिसर में बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल क्षेत्र से 1990 और 1992 के कार सेवा में अयोध्या जाने वाले 40 कारसेवकों का प्रभु श्रीराम के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। वही कारसेवकों के संस्मरण उन्हीं की जुबानी सुने गए। इस दौरान गोपाल आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर भी बन रहा है और उसमें प्रभु श्रीराम विराजमान भी होंगे।हमारी संस्कृति सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना को लेकर के हमेशा से काम करती आई है आगे भी करती रहेगी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सोहन लाल आंजना ने कहा कि हम भगवान श्री राम के चित्र के साथ साथ चरित्र को अंगीकार कर अपना जीवन सबके लिए जिए यही जीवन का सार है। संचालन राजेन्द्र चौबीसा ने किया। सभी को सम्मानित करने के लिए प्रतीक चिन्ह आत्मनिर्भर भारत के बड़ी सादड़ी विधानसभा संयोजक शौकीन धाकड़ व संजय धींग द्वारा उपलब्ध कराये गएए कार्यक्रम में बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगनलाल गुर्जर, शंभू लाल मेनारिया,मंडल महामंत्री बाबूलाल गायरी, रामनिवास धाकड़ सहित कई जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

कपासन में कारसेवकों पर की पुष्पवर्षा
कपासन. राम मंदिर भूमि पुजन के ऐतिहासिक शुभ अवसर पर कपासन नगरवासियों की ओर से पांचबत्ती चोराया पर कार सेवको का दुपटा ओढ़ाकर एवं पुष्पवर्षा कर नगरवासियों की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व भाजपा नगर महामंत्री शिवलाल सेन ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष गजेन्द्र बाघमार के नैतृत्व मे नगरवासियों द्वारा बुधवार को कारसेवको का स्वागत किया गया तथा जयश्री राम, वन्दे मातरम् का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर राजेश जाजू, राजेश बारेगामा, रवि राव, बबलु सोनी, प्रवीण कोठारी, सुनिता सांवला, बलजीत कोर, सुमित्रा काबरा,दीपक चण्डालिया, आशिष नन्दवाना आदि मौजूद थे।

विभिन्न संगठनों ने किया कारसेवकों का सम्मान
बड़ीसादड़ी. भाजपा नगर मंडल , विश्व हिन्दू परिषद,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान, द्वारा बुधवार को 1989 व 1992 अयोध्या राम मंदिर के लिए कार सेवा में गए समस्त नगर मंडल के कार सेवकों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुष्करराज माली , नगर महामंत्री श्यामसुंदर रावलानी ,रमेश सालवी भूमिवकास बैंक के डायरेक्टर विनोदकंठालिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश नलवाया, नगर मंत्री नवीन सोनावा, पूर्व पार्षद धर्मचंद नागोरी,नगर मंडल उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान जगदीश कंडारा,पूर्व पार्षद शंकर सिंह दिलीप सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष विपिन धाकड़ पूर्व पार्षद मनोज जी मेहता,पंचमुखी बालाजी सेवा सस्थान के राकेश मेहता ,राजेन्द्र विजयवर्गीय आदि ने कारसेवकों का पगड़ी पहनाकर उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। राजमहल के बाहर स्थित श्रीराम मंदिर पर घी के दिये जलाए गए

भूमि पूजन होते ही बांटी मिठाई
राशमी. राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी। अवसर पर भाजपा नेता दौलत पोखरना, सुरेश सुवालका,नेमी चंद बाफना, मुकेश पुरी, जगदीश कीर, महावीर मारू, लक्ष्मीलाल जीनगर,कुलदीप सुवालका,सुरेश शर्मा,सरपंच बंसीलाल आर्य आदि कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि भूमि पूजन पर हर्ष जताया

नगर में लगाए स्वागतद्वार
बेंगूं. अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर बेगू नगर को स्वागत द्वार एव होर्डिंग लगा कर सजाया गया। पुराने बस स्टेंड एव बाजार में कई स्थानों पर मंदिर निर्माण के बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए। कई मार्गो पर स्वागत द्वार बनाकर लोगो को शुभकामनाएं दी गई। दोपहर को मंदिर भूमि पूजन के साथ ही पुराने बस स्टैंड पर नगर के युवा ढोल की थाप पर नाचने लगे। कई युवकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। श्रीराम के जय घोष के साथ पूजा अर्चना की गई। विश्व हिंदू परिषदए बजरंग दल सहित विभिन्न समाजो के लोग मौजूद थे। इसअवसर पर लक्ष्मण मंदिर कमेटी ने लड्डू बना कर पूरे नगर में वितरित किए।

अनगढ़ बावजी तीर्थस्थल पर कारसेवकों का सम्मान
भदेसर. अयोध्या में राम जन्मभूमि के भूमि पूजन के अवसर पर भदेसर क्षेत्र के गांवों में विविध कार्यक्रम हुए। भदेसर के श्रीराम मंदिर में पूर्व संध्या पर दीपदान व आकर्षक सजावट की गई। रामायण पाठ का आयोजन भी हुआ।भदेसर के 6 कारसेवकों का सम्मान किया गया। यहां पर 51 किलो के लड्डू का भोग भी लगाया । मंडफिया में इस अवसर पर विहिप के मदनलाल तिवारी के नेतृत्व में कबुतरखाना पर कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन के दौरान आतिशबाजी की। हनुमान मंदिर पर विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ । भादसोड़ा में भाजपा मंडल द्वारा अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर इस अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। भगवान राम की सुंदर झांकी सजाई गई यहां पर कार सेवकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, चित्तौैडग़ढ़ डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, कमलेश पुरोहित, तेजपाल रेगर, विजय सिंह, प्रदीप लढ़ा आदि ने कार सेवकों का सम्मान किया।

गंगरार में गूंजे जय श्रीराम के नारे
गंगरार. राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर भाजपा गगंरार मण्डल द्वारा कारसेवकों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन पर खुशी जताई एवं जयश्री राम के नारे लगाए। इस दौरान गंगरार पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, भाजपा नेता देवी सिंह राणावत, भाजपा मण्डल महामंत्री हिम्मत सिंह चौहान,भाजपा मण्डल महामंत्री भुपेन्दर सालवी,कोषाध्यक्ष गोपाल काकाणी, विकास ओझा्रपूर्व मण्डल अध्यक्ष रतन गाडरी,पूर्व मण्डल महामंत्री लक्ष्मीलाल नोग्या,रघुनाथपुरा सरंपच भवानीराम जाट, पूर्व सरपंच अर्जुन अहीर सहित कई कार्यकर्र्ता मौजूद थे।

आतिशबाजी कर जताई खुशी
चिकारडा . अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्र्यक्रम देखने के लिए लोग बुधवार दोपहर टीवी के सामने जमे रहे। खुशी जाहिर करने के लिए आतिशबाजी भी की गई। सरपंच रोड़ीलाल खटीक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस मौके पर घरो के बाहर रंगोली बनाते हुए दीपक जलाकर खुशिया मनाई ।

सुवानिया में दुपट्टा भेंट कर स्वागत
सुवानिया. ग्राम सुवानिया से 1992 में कारसेवा में अयोध्या पहुंचे कारसेवकों का समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रीफल भेंट कर दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। स्वागत में भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया,सुवानिया सरपंच गोपाल गाडरी, भाजपा मंडल मंत्री राजकुमार मेनारिया,बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर मेनारिया,जमना लाल, जगदीश मेनारिया आदि मौजूद थे।

बबराणा में निकाला भगवा जुलूस
बबराणा. अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में क्षेत्र में बजरंग मंडल द्वारा भगवा जुलूस निकाला व आतिशबाजी की गई। जुलूस चारभुजानाथ के मंदिर से शुरू हुआ जो पूरे गांव में होते हुए वापस मंदिर पहुचा। वहां प्रसाद वितरण किया गया।

कोटडा बालाजी मंदिर में यज्ञ हवन

भैसरोडगढ. क्षेत्र के कोटडा बालाजी मैं बुधवार सुबह भाजपा ग्रामीण मंडल जावदा निमडी द्वारा राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भूमि पूजन अवसर पर कोटडा बालाजी मंदिर में यज्ञ हवन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कमलेश पुरोहित, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा,रावतभाटा भाजपा नगर अध्यक्ष मंजूलता जंगम, पूर्व सरपंच सागरमल पुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा भैसरोडगढ मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीला शर्मा, जावदा निमडी के सरपंच कुलदीप सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़़ आदि ने यज्ञ हवन में आहुति दी। इसके बाद आरती की गई। हर घर पांच.पांच दीपक जलाने का संकल्प लिया।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग