
चित्तौड़गढ़. Nag Panchami 2023: इस साल सावन का महीना बहुत खास है। सावन में इस साल अधिक मास लगा, जिसके कारण सावन में ही कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़े। अधिक मास पडऩे के कारण नाग पंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात तो यह है कि, सावन सोमवार के दिन ही नाग पंचमी का पर्व भी पड़ रहा है। इस शुभ अवसर पर भक्त ना सिर्फ भगवान शिव बल्कि नाग देवता को भी प्रसन्न करने का प्रयास कर सकते हैं।
पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। नाग पंचमी पर नागों की पूजा का महत्व है। इस दिन विशेषकर वासुकी नाग की पूजा की जाती है। भोलेनाथ अपने गले में वासुकी नाग को हार की तरह लपेटे हुए रहते हैं। इसलिए शिवजी के प्रिय सावन सोमवार के दिन नाग पंचमी पडऩे से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। साथ ही इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। 21 अगस्त को शुभ नामक योग बनेगा और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। इस साल नाग पंचमी का पर्व अधिकमास के बाद और सावन सोमवार के दिन पड़ रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग पूरे 24 साल बाद बना है।
सावन के सातवें सोमवार पर नाग पंचमी
21 अगस्त को सावन माह का सातवां सोमवार व्रत रखा जाएगा और इसी दिन नाग पंचमी भी रहेगी। नाग पंचमी पर शिव के गण नाग देवता की पूजा का विधान है। ऐसे में इस साल भक्त एक ही दिन शिवजी और नाग देवता की पूजा-व्रत कर दोगुना आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए इस दुर्लभ संयोग को बहुत ही खास माना जा रहा है।
Published on:
21 Aug 2023 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
