
जरूरी आपूर्ति के लिए निम्बाहेड़ा को बांटा 21 सेक्टर में
चित्तौडग़ढ़. कोरोना वायरस कोविड 19के संक्रमण एवं लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका क्षेत्र निम्बाहेड़ा में धारा 144 के तहत कफ्र्यू लगाकर जीरो मॉबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है। अब कस्बे में 8 पॉजेटिव सेम्पल आ जाने को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब शहर में सभी जरूरी सामग्री घर-घर पहुंचाने के लिए व्यवस्था कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने सभी नागरिकों को कफ्र्यू का पालन करने और अपने घरों में ही रहने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं यथा दूध, फल, सब्जी, किराना सामग्री,दवाईयां, गैस आदि की डोर टू डोर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए पालिका क्षेत्र निम्बाहेड़ा को 21 सेक्टरों में बांट कर निम्नानुसार व्यवस्था की गई है। दूध वितरण के लिए तहसीलदार सीमा खेतान, डेयरी के अधिकारी एमए सिद्दीक, राजवीर सिंह, फल सब्जी के लिए कृषि मंडी सचिव कुंदन देवल, अश्विनीकुमार मीणा, किराणा सामग्री के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति निम्बाहेड़ा के मुख्य व्यवस्थापक हरिसिंह शर्मा, दवाईयां गजेन्द्रसिंह खंगारोत व भूपेन्द्रसिंह, गैस के लिए कालिका गैस एजेंसी के महेन्द्रसिंह को दायित्व सौंपा गया है। इन अधिकारियों को मिले दायित्व के अनुसार संबंधित सामग्री निम्बाहेड़ा के कफ्यूग्रस्त क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी।
कोई लक्षण नहीं फिर भी पॉजिटिव
निम्बाहेड़ा चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. मंसूर खान ने बताया कि जो छह जने कोरोना पॉजीटिव मिले है उनमें वर्तमान में भी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं सामने आ रहे है। ऐसे में इन्हें क्वारेंटाइन सेन्टर से हटाकर अन्य जगह आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है।
Published on:
28 Apr 2020 01:22 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
