5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दुस्तान जिंक के प्लान्ट में गैस लिकेज की सूचना पर शहर में फैली दहशत, बचाव में पहुंचे तो पता चला मॉकड्रील थी

हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में शनिवार को सुबह प्रोपेन स्टोरेज क्षेत्र में गैस लिकेज होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिंक व जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव व स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंचते ही जब इस सूचना के मॉक ड्रील होने की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने राहत महसूस की।

2 min read
Google source verification
chittorgarh

हिन्दुस्तान जिंक के प्लान्ट में गैस लिकेज की सूचना पर शहर में फैली दहशत, बचाव में पहुंचे तो पता चला मॉकड्रील थी


चित्तौडगढ़. हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में शनिवार को सुबह प्रोपेन स्टोरेज क्षेत्र में गैस लिकेज होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिंक व जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव व स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंचते ही जब इस सूचना के मॉक ड्रील होने की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने राहत महसूस की।
केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिंक की चन्देरिया इकाई लेड जिंक स्मेल्टर में प्रोपन स्टोरेज क्षेत्र में ऑफ साइट इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील किया गया। सुबह 11.07 बजे सबसे पहले प्रोपेन क्षेत्र में लिकेज की सूचना पर जिंक प्रशासन की फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पायरो यूनिट हेड कमोद सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और लोकेशन हेड पंकज शर्मा को सहायता से लिए सूचित किया। लोकेशन हेड ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। बिरला सीमेंट वक्र्स, इण्डियन ऑयल जालमपुरा, वंडर सीमेंट से मदद मांगी गई। इसी बीच मॉक ड्रील के तहत् लिकेज पर काबू पाने के लिए कारखानें में उपलब्ध साधनों से प्रोपेन को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। सबसे पहले चंदेरिया थाना अधिकारी अनिल जोशी, बिरला सीमेंट, नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, पुलिस जाप्ता, वंडर सीमेंट से फायर ब्रिगेड, यूआईटी एम्बुलेंस मय दल के मौके पर पहुंचे। जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार व पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक गंगरार अशोक बटोलिया, चित्तौडगढ़ तहसीलदार अशोक शाह, गंगरार तहसीलदार ओम सिंह मौके पर पहुंचे।
बेहोश होने का प्रदर्शन, अस्पताल भेजा
जिंक के सेफ्टी हेड आदित्य सिंह ने अधिकारियों को बताया कि मॉक ड्रील में लिकेज से दो व्यक्तियों के बेहोश होने के प्रदर्शन पर उन्हें चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर उपचार के लिए भेज दिया गया। मॉक ड्रील के दौरान इण्डियन ऑइल के सुरक्षा अधिकारी टीसी मीणा, चंदेरिया स्मेल्टर के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।