30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी स्टाइल में दौड़े तस्कर, पुलिस ने चोर-चोर का शोर मचाकर दबोचा

( opium smuggler caught ) युवकों ने बैग में कुछ नहीं होने की बात कहते हुए टीम ( chittorgarh police ) के सदस्यों को तलाशी नहीं लेने दी और बाद में दोनों युवक उनसे उलझ गए। यहां तक की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों युवकों को भनक लग गई कि पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी है। इसके तुरंत बाद दोनों ने वहां से दौड़ लगा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 3 Aug 2019, 2:15 AM IST

चित्तौडग़ढ़

शास्त्री नगर चौराहे के निकट शुक्रवार रात रामदेवरा जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े दो अफीम तस्कर ( Opium smuggler caught ) पुलिस की विशेष टीम से उलझ गए। बाद में इनके पुलिस होने की भनक लगने पर दोनों तस्करों ने बैग मौके पर ही छोड़कर दौड़ लगा दी। लेकिन पुलिस ने चोर-चोर का हल्ला मचाकर लोगों की मदद से दोनों तस्करों को मीरा मार्केट से दबोच लिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ( Chittorgarh Police ) अनिल कयाल की ओर से मादक पदार्थों तस्करों की धर-पकड़ के लिए गठित विशेष टीम के सदस्य राधेश्याम व कन्हैयालाल शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे शास्त्री नगर चौराहे के निकट एक ट्रेवल्स बस के ऑफिस की तरफ गए। वहां उन्हें दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए तो उनसे बैग में रखी सामग्री के बारे में पूछा। टीम के दोनों सदस्य सादा वस्त्रों में होने से दोनों युवकों को कुछ पता नहीं चला। इन युवकों ने बैग में कुछ नहीं होने की बात कहते हुए टीम के सदस्यों को तलाशी नहीं लेने दी और बाद में दोनों युवक उनसे उलझ गए। यहां तक की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों युवकों को भनक लग गई कि पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी है। इसके तुरंत बाद दोनों ने वहां से दौड़ लगा दी।


चोर-चोर का हल्ला मचाया

टीम के दोनों सदस्यों ने भी उनके पीछे दौड़ लगा दी। इसी दौरान कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक भूरसिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी दोनों युवकों के पीछे मोटरसाइकिल दौड़ा दी। टीम के सदस्य चोर-चोर हल्ला करते हुए दौड़ रहे थे, तभी मीरा मार्केट में लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। बाद में इन्हें मौके पर ले जाकर बैग की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक की एक थैली में अफीम पाई गई। अफीम का वजन तीन सौ ग्राम से लेकर आधा किलो के बीच बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी सही मात्रा के बारे में पुष्टि नहीं की है। दोनों युवकों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत, परिवार की महिलाऐं कपड़े धोने पहुंची तो मचा कोहराम

नवजात को थैले में रखकर छोड़ा, बूंदाबादी भी हुई, काफी देर रहा इसी हालत में ... अब अस्पताल में भर्ती

प्रेमी पर हमला कर प्रेमिका से बलात्कार का आरोपी आया पत्नी से मिलने, इसी दौरान पुलिस ने दबोचा