25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौर्य और भक्ति की धरा पर गूंजे कल्याण के जयकारे

चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा में चतुर्दश कल्याण महाकुम्भ के उपलक्ष्य में चतुर्दशी पर रविवार को वेदपीठ से दुर्ग स्थित कल्लाजी की छतरी तक आध्यात्मिक जन जागरण कल्याण पदयात्रा में प्रचण्ड गर्मी के बावजूद श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। पदयात्रियों ने मध्यरात्रि को ही अपने आराध्य के दर्शन कर पदयात्री रवाना हुए। बड़ीसंख्या में लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा के बाद पहला जत्था सुबह 6 बजे चित्तौडग़ढ़़ पहुंचा। अंतिम छोर निम्बाहेड़ा से कुछ दूरी पर था।

2 min read
Google source verification
chittorgarh

शौर्य और भक्ति की धरा पर गूंजे कल्याण के जयकारे

चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा में चतुर्दश कल्याण महाकुम्भ के उपलक्ष्य में चतुर्दशी पर रविवार को वेदपीठ से दुर्ग स्थित कल्लाजी की छतरी तक आध्यात्मिक जन जागरण कल्याण पदयात्रा में प्रचण्ड गर्मी के बावजूद श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। पदयात्रियों ने मध्यरात्रि को ही अपने आराध्य के दर्शन कर पदयात्री रवाना हुए। बड़ीसंख्या में लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा के बाद पहला जत्था सुबह 6 बजे चित्तौडग़ढ़़ पहुंचा। अंतिम छोर निम्बाहेड़ा से कुछ दूरी पर था। पदयात्रा में कल्याण नगरी, कई गांवों, कोटा, इंदौर, भीलवाड़ा, नीमच, मनासा व अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल थे।
नेहरू गार्डन पर अल्पाहार के बाद डीजे दी धुन, बैण्डबाजों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। रेलवे ओवर ब्रिज, कलक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैण्ड, सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहा, सदर बाजार, मिठाई बाजार, पाडनपोल होते हुए दुर्ग मार्ग स्थित ठाकुर श्री कल्लाजी की छतरी पर दर्शन के साथ ही सम्पन्न हुई। वेदपीठ की ओर से आयोजित पदयात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने चित्तौडग़ढ़़ दुर्ग के प्रथम प्रवेश द्वार पाडनपोल पर दुर्ग राज के चरण पूजन कर वीर एवं वीरांगनाओं को पुष्पांजली अर्पित की। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कार्यकर्ताओं व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पदयात्रियों का स्वागत कर ठाकुर जी पूजा अर्चना की। इस मौके पर सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया व अन्य मौजूद थे। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ व अन्य ने स्वागत किया।
कल्लाजी व जयमलजी की छतरी पर पूजा-अर्चना
वेदपीठ की ओर से दुर्ग मार्ग स्थित कल्लाजी एंव जयमल जी की छतरी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इससे पूर्व रात भर ठाकुर श्री कल्लाजी का महारूद्राभिषेक किया गया। पदयात्रियों के साथ आए ठाकुर जी के रथ की महंत प्रेम शंकर शर्मा, पुजारी सत्यनारायण वैष्णव, खुमाण सिंह, कुलदीप तिवारी, देवकीनंदन शर्मा, नारायण लाल शर्मा एवं कल्याण भक्तों ने रथ में विराजित ठाकुर जी के चल विग्रह की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जिला व पुलिस प्रशासन, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, आयुर्वेद विभाग व अन्य संस्थाओं ने जगह-जगह पदयात्रियों को शीतल पेयजल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई।
पदयात्रियों के लिए छाछ व जल की व्यवस्था
निम्बाहेड़ा. नगर से ऐतिहासिक व आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा कार्यक्रम में श्री छप्पनिया भैरव सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने बड़े उत्साह उमंग से निम्बाहेड़ा से चित्तौडग़ढ़ किले तक पदयात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था को संभाला। समिति के कार्यकर्ताओ ने रविवार तड़के से पदयात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओ को शीतल जल पिलाया। इस दौरान निम्बू शिकंजी और श्रीखण्ड का वितरण भी समिति की ओर से किया गया।