
प्रीति जैन होंगी चित्तौड़ की पहली महिला पुलिस अधीक्षक
चित्तौडग़ढ़
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी आईपीएस प्रीति जैन चित्तौडग़ढ़ की पहली महिला पुलिस अधीक्षक होगी।
राज्य सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के बीस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन का तबादला इसी पद पर चित्तौडग़ढ़ किया गया है। वर्ष 2009 बैच की अधिकारी प्रीति जैन मूलत: श्रीगंगानगर निवासी होकर अर्थशास्त्र में एमफिल है। वे इससे पहले पुलिस अधीक्षक टोंक के पद पर भी रह चुकी हैं। गौरतलब है कि चित्तौडग़ढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल का तबादला पदोन्नति के बाद पिछले दिनों उप महानिरीक्षक एसीबी उदयपुर के पद पर हो गया था पर उस तबादला सूची में चित्तौडग़ढ़ में पुलिस अधीक्षक पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई थी।
चित्तौडग़ढ़ में सबसे लंबे समय तक पुलिस अधीक्षक के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा के नाम है। खमेसरा ने आठ जनवरी २०१४ को यहां एसपी के रूप में कार्य भार संभाला था और वे इस पद पर ४ वर्ष ४ माह १३ दिन तक रहे। वे वर्तमान में महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर के पद पर कार्यरत है। इससे पहले इस पद सर्वाधिक समय तक रहने का रिकॉर्ड मनोहरसिंह हिरण के नाम था। हिरण 14 मई 1962 से 26 अक्टूबर 1966 यानि 4 वर्ष 4 माह 12 दिन इस पद पर रहे थे। जिले में वर्ष 1953 से अब तक 4५ पुलिस अधीक्षक इस पद पर रह चुके है। प्रीति जैन जिले की ४६ वीं और पहली महिला पुलिस अधीक्षक होंगी।
यह अधिकारी एक साल भी नहीं रह पाए
खमेेसरा व हिरण जैसे पुलिस अधिकारी जहां जिला पुुलिस अधीक्षक के पद पर चार वर्ष से अधिक समय रहे वहीं जिले में ऐसे पुलिस अधीक्षकों की भी कमी नहीं जो इस पद पर एक वर्ष भी नहीं रह पाए। जिले में सबसे कम एक माह इस पद पर पीजी गोस्वामी रहे। गोस्वामी 11 अगस्त 1981 को एसपी बने एवं 11 सितम्बर 1981 को उनका तबादला हो गया था। इसी तरह जसवंत सिंह 1 सितम्बर १९५३ से 26 अक्टूबर 1953 तक करीब पौने दो माह एवं जीपी पिलानिया इस पद पद करीब ढाई माह 31 जनवरी १९६० से 14 मार्च 1960 तक रहे। इसके अलावा आरएस चौहान 6 अगस्त 1986 से 13 सितम्बर 1989 तक व श्रीनिवास राव जंगा 23 फरवरी 1996 से 19 मार्च 1999 तक इस पद पर रहे।
Published on:
22 Jan 2022 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
