
सहकारी भूमि विकास बैंक के फिर अध्यक्ष बने पुरोहित
चित्तौडग़ढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर गुरूवार को उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश के बाद कमलेश पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चित्तौडग़ढ़, बेंगू, बड़ीसादड़ी, कपासन, निम्बाहेड़ा आदि क्षेत्र के डायरेक्टर व सदस्य मौजूद रहें। गौरतलब है कि रजिस्ट्रार सहकारिता मेघराज ङ्क्षसह रतनू ने 19 दिसम्बर 2022 को आदेश जारी कर चित्तौडग़ढ़ जिले सहित राजस्थान के अन्य जिलों के भूमि विकास बैंकों के मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के आधार पर भंग कर प्रशासक नियुक्त किया था। प्रशासक जयदेव देवल के पद भार ग्रहण करते ही कमलेश पुरोहित ने जोधपुर उच्च न्यायालय में स्थगन आदेश के लिए याचिका लगा दी थी। इस पर बुधवार को सुनवाई के बाद प्रशासक के खिलाफ कोर्ट ने स्टे दे दिया। पुरोहित ने गुरुवार को दुबारा पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बद्रीलाल जाट, रणजीत ङ्क्षसह भाटी, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, सुरेश झंवर, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरङ्क्षसह खरड़ीबावड़ी, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, प्रवीण राठोड़, जिलामंत्री हरिङ्क्षसह जाट, लालङ्क्षसह डूडी, डायरेक्टर अनिल शिसोदिया, हर्षवर्धन ङ्क्षसह, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री कैलाश जाट, जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर धाकड़, नगर महामंत्री विश्वनाथ टांक, पीयूष काबरा, शिव शर्मा, राधेश्याम कुमावत, उपाध्यक्ष लेहरू जाट, भगवती लाल व्यास, विनोद कंठालिया, शोभालाल धाकड़, गोवर्धन जाट, उप सरपंच सी. पी. न्याति, नगर किसान मोर्चा दिलीप धाकड़, नगर उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, पुनित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Published on:
20 Jan 2023 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
