
चित्तौडग़ढ़ .Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे तक पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों घोषणा करने वाला है। ऐसे में जिला प्रशासन ने आचार संहिता लागू होने के साथ ही तुरंत कार्रवाई करने वाले कार्यों को पहले से सूचीबद्ध कर लिया है। सबसे पहले जिलेभर में लगे राजनीतिक होर्डिंग व प्रचार सामग्री को हटाया जाएगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 24 घंटे, 48 घंटे तथा 72 घंटे के अंदर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। सरकारी संपत्ति पर कोई राजनीतिक विज्ञापन नहीं रहे, सभी सरकारी संपत्तियों, कार्यालयों से जनप्रतिनिधियों व प्रचार-प्रसार की सामग्री और फोटो हटाए जाएंगे। रियायती दर तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में लाभार्थियों के नाम नहीं जोड़े जाएंगे।
रुकेगा सरकारी योजनाओं का प्रचार
आचार संहिता लागू होने के साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार भी रुक जाएगा। निर्माण और विकास के नए कार्य स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ऐसी किसी भी प्रचार सामग्री को बिना अनुमति के प्रदर्शित और प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा, जिससे किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी का प्रचार हो। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी राजनीतिक दलों व नेताओं के हॉर्डिंग, फ्लैक्स लगे हुए हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ 24 घंटे में इन्हें हटवाया जाएगा।
Published on:
09 Oct 2023 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
