उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी और तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतने में सफल रहे। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राधेश्याम मेघवाल को 8613 मत मिले। इनके अलावा निर्दलीय रामेश्वर लाल बैरवा को 9539, निर्दलीय रमेश चन्द्र कुमावत को 8842 तथा शेष उम्मीदवारों में अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को इससे कम ही मत मिले, जबकि 5590 मत नोटा में गए।