15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यक्रम में हंगामा, जोशी-आक्या समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की का Video Viral

भाजपा में अन्दरखाने चल रहा कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सिंहपुर के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
chandrabhan_singh_akya_cp_joshi_viral_video.jpg

Chittorgarh News : भाजपा में अन्दरखाने चल रहा कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सिंहपुर के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर कटाक्ष शुरू कर दिए हैं। बता दें, जाट को विधायक आक्या का समर्थक माना जाता है। पिछले दिनों ही जाट की भाजपा में वापसी हुई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट की मौजूदगी में मंगलवार को बेड़च पुलिया के पास स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सिंहपुर भी समारोह में पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष जोशी का स्वागत करने मंच पर चढ़े। लेकिन वहां खड़े कार्यकर्ता किशन शर्मा, रामप्रसाद जाट, जगदीश व जितेन्द्र शर्मा आदि ने पूर्व विधायक जाट को प्रदेशाध्यक्ष जोशी के पास जाने से रोक दिया। हालात धक्का-मुक्की तक पहुंच गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पूर्व विधायक के साथ धक्का-मुक्की होते दिखाई दे रही है। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो की सत्यता को लेकर पुष्टि नहीं करता।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही दोनों पक्षों के समर्थक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करने शुरू कर दिए। गौरतलब है कि पूर्व विधायक जाट विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के समर्थक माने जाते हैं। पूर्व विधायक सहित 16 पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में आक्या का समर्थन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिन्हें पांच-छह दिन पहले ही जयपुर में आयोजित समारोह में विधायक आक्या की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने सम्मान के साथ वापस भाजपा में शामिल किया था। इसके बाद आक्या व जोशी ने भाजपा परिवार का छोटा-मोटा मामला बताकर एकजुट होने का बयान दिया था। पर अचानक, पूर्व विधायक जाट के साथ हुए घटनाक्रम ने एक बार फिर अन्दरखाने चल रहे मनमुटाव को बेनकाब कर दिया है। इधर, पूर्व विधायक जाट ने बताया कि उन्हें होली स्नेह मिलन में आमंत्रित किया गया था, इसलिए प्रदेशाध्यक्ष से मिलने के लिए मंच पर गए थे।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट का कहना है कि वह भोजन व्यवस्था देख रहे थे। मंच पर उपस्थित नहीं थे। मीडिया से जानकारी मिलने पर जानकारी ली तो पता चला कि मंच पर भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मंच पर आने से रोका जा रहा था। जिलाध्यक्ष जाट ने कहा कि भाजपा परिवार पूरा एकजुट है। कहीं कोई गुटबाजी जैसी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान की कई महिलाएं मोटे अनाज से केक, लड्डू व ब्रेड बना बेच रहीं...दूसरों को भी बना रहीं आत्मनिर्भर