7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के लिए राहत भरी खबर…इस तारीख तक बिना ब्याज कर सकेंगे ऋण का भुगतान, पढ़ें पूरी जानकारी

Good News For Farmers : अब किसान ऋण का भुगतान बिना ब्याज दिए कर सकेंगे। क्या है इसकी अंतिम तारीख, पूरी खबर नीचे पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification

सरकार ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों के माध्यम से लिए गए ब्याज मुक्त अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण की भुगतान अवधि बढ़ाकर 30 जून कर किसानों को राहत दी है।

चित्तौडग़ढ़ सहित प्रदेशभर में किसान खरीफ सीजन के दौरान फसलों में नुकसान के चलते 31 मार्च तक सहकारी ऋण का भुगतान नहीं कर पाए थे। भारतीय किसान संघ ऐसे किसानों के लिए ऋण भुगतान की अवधि बढ़ाने की लगातार मांग कर रहा था। सगठन की ओर से प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखे गए थे।

किसानों को मिलेगी राहत

सरकार की ओर से ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण भुगतान की अवधि को बढ़ाया गया है। किसान 31 मार्च तक ऋण का भुगतान नहीं कर पाए थे। इससे ऋण पर ब्याज लगने व ऋण खाते ओवरड्यू होने का खतरा हो गया था। इस छूट से किसानों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:अभिभावक कृपया ध्यान दें…सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील को लेकर आई यह बड़ी अपडेट