5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू

राजस्थान बाल आयोग के सदस्यों ने यहां सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालकों को रेस्क्यू किया है।बाल आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या, विजेन्द्र सिंह व नुसरत नकवी ने यहां सर्किट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य पर बाल श्रम करते दो बालकों को देखा। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और आयोग के सदस्यों के निर्देश पर दोनों बालकों को रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Jitender Saran

•

Updated: 13 Oct 2021, 9:38 PM IST

सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू

सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू,सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालक रेस्क्यू

चित्तौडग़ढ़
राजस्थान बाल आयोग के सदस्यों ने यहां सर्किट हाउस में निर्माण कार्य करते दो बालकों को रेस्क्यू किया है।
बाल आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या, विजेन्द्र सिंह व नुसरत नकवी ने यहां सर्किट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य पर बाल श्रम करते दो बालकों को देखा। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और आयोग के सदस्यों के निर्देश पर दोनों बालकों को रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति की सदस्य सीमा भारती व शिवदयाल सिंह लखावत के समक्ष प्रस्तुत किया। बालकों ने काउंसलिंग में बताया कि वे सर्किट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य पर श्रम कार्य कर रहे थे, इसके एवज में उन्हें प्रतिदिन तीन सौ रूपए के हिसाब से भुगतान किया जाता है। समिति ने दोनों बालकों को किशोर गृह में अस्थायी आश्रम दिलवाकर मामले की जांच शुरू की है। सदस्य पण्ड्या ने पुलिस को निर्देश दिए है कि नियोक्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करें।

धारदार हथियार लेकर घूमते दो गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़ कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने गश्त के दौरान गंभीरी पुलिया पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे कुंभा नगर निवासी फरीद शेख पुत्र अब्दुल रहमान को व सहायक उप निरीक्षक नवलराम ने किला रोड़ पर धारदार हथियार लेकर घूमते खरडोटी पीपलखूंट निवासी जीतू पुत्र शंकर मीणा को गिरफ्तार कर उनसे धारदार हथियार जब्त किए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़