16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राजस्थानी मंदिर के आगे कई बैंक फीके, सिर्फ 45 दिन में 18 करोड़ कैश, 100 किलो चांदी और लाखों के सोने का चढ़ावा, अरबों का है बैलेंस

Richest temple in Rajasthan: पूरी रकम और सोने - चांदी को पुलिस और सीसीटीवी की सुरक्षा में बैकों में जमा कराया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
sanwaliya_seth_mandir_photo_2024-03-29_13-08-39.jpg

sanwaliya seth mandir cash counting

Temple of Sanvaliya Seth:राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र यानी चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ के मंदिर में इस बार चढ़ावे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चढावे की गिनती Holi से शुरू की गई जो अगले तीन - चार दिन तक जारी रही। इस बार 18 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश, आधा किलो से ज्यादा सोना और करीब सौ किलो से ज्यादा चांदी का चढ़ावा आया है। भक्तों ने सांवलिया सेठ के मंदिर में रखी दान पेटियों के अलावा मंदिर प्रशासन के कार्यालय में भी दिल खोलकर चढ़ावा भेंट किया है।

यह मंदिर राजस्थान का सबसे धनी मंदिर कहा जाता है और यहां पर हर महीने इसी तरह से चढ़ावा चढ़ाया जाता है। हर महीने में एक बार गिनती होती है और इस गिनती में मंदिर प्रबंधन के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहते हैं और साथ ही बैंक के अधिकारी भी साथ रहते हैं। पूरी रकम और सोने - चांदी को पुलिस और सीसीटीवी की सुरक्षा में बैकों में जमा कराया जाता है।

मंदिर प्रबंधन की मानें तो हर साल लाखों लोग सांवरिया सेठ के दर्शन को आते हैं। हर महीने दस से बारह करोड़ रुपए तक चढ़ावा आता है। त्योंहार या अन्य खास मौकों पर यह राशि और ज्यादा बढ़ जाती है। इस रकम को मंदिर के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए काम में लिया जाता है। सांवलिया सेठ को भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है। यहां आने से हर मुराद पूरी होती है, यही कारण है कि हर साल आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग