9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़

Video: सांवलिया सेठ रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले, हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा; देखें मनोरम दृश्य

Sawariya Seth Mandir Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित प्रख्यात श्री कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।

Google source verification

चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित प्रख्यात श्री कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरा वातावरण सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्प वर्षा से भगवान का स्वागत किया और भगवान के संग गुलाल उड़ाकर फाग खेला। भगवान के बाल विग्रह को चांदी के रथ पर बिराजमान किया गया। इस दौरान श्री सांवलिया सेठ की विशेष आरती की गई। परंपरागत वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और मंदिर परिसर में गुलाल उड़ाकर फाग खेला। शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। वीडियो में देखें मनोरम दृश्य…