21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के पहले सोमवार को किया भोलेनाथ का विशेष शृंगार

चित्तौडग़ढ़. सावन के पहले सोमवार को जिले एवं शहर के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना एवं अभिषेक किए गए। वहीं दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के हजारेश्वर, खडेश्वर एवं दुर्ग स्थित नीलकंण्ठ महादेव मेदिर पर सुबह पांच बजे से ही हवन एवं अनुष्ठान शुरू हो गए। वहीं सभी शिवालयों में भगवान भोले नाथ का विशेष शृंगार किया गया।

3 min read
Google source verification
Special make-up of Bholenath done on the first Monday of Sawan

Special make-up of Bholenath done on the first Monday of Sawan

चित्तौडग़ढ़. सावन के पहले सोमवार को जिले एवं शहर के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना एवं अभिषेक किए गए। वहीं दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के हजारेश्वर, खडेश्वर एवं दुर्ग स्थित नीलकंण्ठ महादेव मेदिर पर सुबह पांच बजे से ही हवन एवं अनुष्ठान शुरू हो गए। वहीं सभी शिवालयों में भगवान भोले नाथ का विशेष शृंगार किया गया।
निम्बाहेड़ा. नगर के प्रसिद्ध श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई।
मंदिर विकास समिति के प्रवक्ता मनोहर माली ने बताया कि भक्तों ने भोलेनाथ पर पुष्प, बेल पत्र आक, धतूरे चढाकर व दुध, पानी से अभिषेक किया। वहीं दिनभर हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय की गूंज सूनाई दी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक किया। समिति के अजय मंगनानी, भोपराज टांक, लोकेश सोमाणी, गोविंद सोनी, विजय लुहार, महेश बैरागी, मंगल जाट आदि उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी. नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे श्रावण मास पर्व पर भक्तों की रेलमपोल रही। सोमवार को शिवालयों पर महिला एवं पुरुषों की भीड़ देखने को मिली। विद्युत चौराहे पर स्थित प्रभु श्री एकलिंग नाथ जी मंदिर में सवेरे से ही महिलाओं एवं भक्तों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर ओम नम: शिवाय के नारे गूंजते रहे। एकलिंग नाथ सेवा समिति के सदस्य गोविंद राम माली ने बताया कि पुजारी नारायण दास वैष्णव द्वारा प्रभु की प्रतिमा को सजाते हुए महा आरती की गई।
बस्सी . सावन के पहले सोमवार को आसपास सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
सावन के पहले सोमवार को बस्सी क्षेत्र के आसपास अभिषेक, हवन अनुष्ठान आदि हुए। नीलिया महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पर बारिश के बाद झरना भी लगातार चल रहा है। आसपास एवं दूर दूर क्षेत्र से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी भी की। महिलाओं ने भगवान शिव के भजन कीर्तन करते हुए आनंद से नाचते हुए सावन मास का आनंद लिया। पंडितों द्वारा शिव मंत्र का जाप भी करवाया गया। कई श्रद्धालु झरने के पानी में नहाते हुए भी नजर आए। शिवसागर की पाल पर बने नर्बेश्वर महादेव मंदिर, खेरी गांव में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, केलझर महादेव, झरिया महादेव मंदिर आदि जगहों पर सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
भदेसर. क्षेत्र के धनेश्वर महादेव सहित अधिकांश शिवालयों में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर अनुष्ठान अभिषेक हुए। भदेसर के धनेश्वर महादेव में पुजारी शिव गिरी महाराज के सानिध्य में पंडित सतीश जोशी, आशीष, आचार्य दुर्गा प्रसाद सहित विभिन्न पंडितों के सानिध्य में शिवलिंग का अभिषेक अशोक रायका के यजमानी में किया गया। यहां दिन में भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई। लौहारिया महादेव में अभिषेक किया गया।
समेलिया महादेव, चूना का खेड़ा, समेलिया महादेव, होड़ा मंगरा महादेव, सांवलिया जी मंदिर के शिव देवरी में भी अभिषेक किए गए।
बेगंंू. सोमवार को शिवालयों पर भीड़ रही। नीलकंठ महादेव मन्दिर, झोड़ेश्वर महादेव, बड़ोदिया महादेव सहित आसपास के क्षेत्र के शिवालयों पर लोगों की भीड़ रही। शिवालयों को श्रद्धालुओं ने पुष्प एवं विद्युत सज्जा कर सजाया। सुबह से ही अभिषेक करने तांता लगा रहा।
जाशमा. सावन के प्रथम सोमवार को शिवालय में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। नरसिंह द्वारा मंदिर पुलिस चौकी के सामने शिव मंदिर, छतरी वाला शिव मंदिर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
समाज जनों ने अभिषेक किया
सुखवाड़ा. डांगी पटेल समाज के चित्तौडग़ढ़ चोखले के 40 गांवों से आए समाजजन द्वारा महारूंदेश्वर महादेव मायरा में अभिषेक किया।
जिला प्रवक्ता शोभालाल डांगी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को समाज की बैठक हुई। सभी समाजजन ने महादेव का अभिषेक किया। आगामी 31 जुलाई को समाज के छात्रावास में वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। महारूंडेश्वर सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष मिठू लाल, सचिव रामचंद्र, कोषाध्यक्ष हीरा लाल, सरक्षक रतन डांगी, कोषाध्यक्ष उदयराम दआदि उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग