24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुए विशेष अनुष्ठान एवं अभिषेक

चित्तौडग़ढ़. शहर एवं जिले में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में विशेष अभिषेक एवं अनुष्ठान किए गए। शहर के हजारेश्वर महादेव, दुर्ग स्थित नीलकंण्ठ महादेव, खडेश्वर महादेव, फतेश्वर महादेव आदि शिवालयों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं पहुंचने का क्रम शुरू हो गया और सुबह से ही विशेष मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक किए गए। इस दौरान दिनभर शिवालयों में भगवान भेलेनाथ के दर्शन के लिए कतारें लगी रही।

3 min read
Google source verification
हुए विशेष अनुष्ठान एवं अभिषेक

हुए विशेष अनुष्ठान एवं अभिषेक

चित्तौडग़ढ़. शहर एवं जिले में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में विशेष अभिषेक एवं अनुष्ठान किए गए। शहर के हजारेश्वर महादेव, दुर्ग स्थित नीलकंण्ठ महादेव, खडेश्वर महादेव, फतेश्वर महादेव आदि शिवालयों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं पहुंचने का क्रम शुरू हो गया और सुबह से ही विशेष मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक किए गए। इस दौरान दिनभर शिवालयों में भगवान भेलेनाथ के दर्शन के लिए कतारें लगी रही। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह साथ में नीलकंठ महादेव मंदिर दुर्ग पर महंत जगन्नाथ भारती के निर्देशन में महारुद्राभिषेक किया । पंडित अरविंद भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा.अर्चना कराई और प्रदेश में सर्वे भवंतु सुखी ना की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना की। संस्थान के अध्यक्ष महंतकी ओर से स्वगत किया गया। जिसमें माल्यार्पण ऊपरना एवं नीलकंड महादेव की छवि उनको भेंट की गई। इस मौके पर विजय राज सिंह, करणी सिंह शेखावत,योगेंद्र योगेंद्र सिंह, गंगा सिंह पटवारी, राष्ट्र चिंतक व्यास आदि उपस्थित थे ।
बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रावणमास के तीसरे सोमवार तथा विनायक दुर्वा चतुर्थी के अवसर पर भगवान सर्वेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। संरक्षक लक्ष्मी नारायण डाड ने बताया कि किशन शर्मा के निर्देशन में एक टेंकर जल से एक हजार छिद्र वाले घट के माध्यम से शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक में गणेशलाल सोनी, रमेशचंद्र सोनी, रूकमणी देवी स्वर्णकार, नंदकिशोर सोनी, अभिषेक टांक , गोविंद काबरा जानकीलाल सोनी राजमल डांगी कमल खटोड, हीरालाल सिपानी, भेरूशंकर पुरोहित सहस्त्रधारा अभिषेक किया।
दुर्ग गौमुख कुंड से कांवडिय़ों ने जल भरकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुठोली पहुंचे। जहां सभी शिवालयों में महादेव भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान रास्तों में झूमते नाचते गाते बम बम भोले हर हर भोले ओम नम: शिवाय का उद्घोष करते हुए। पुठोली सोमनाथ सनातन भक्त प्रेमी, श्रीकृष्ण मानस मंडल और गांव से महिला और नव युवाओं के साथ कावड़ यात्रा उत्साह से पुठोली पहुंची। जहां रास्तों में फूल मालाओं से कावडिय़ों का स्वागत किया। यह सातवीं कावड़ यात्रा थी।
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
भदेसर. सावन मास के तीसरे सोमवार तथा मनसा वाचा व्रत कथा का संकल्प लेने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या होने के कारण इस क्षेत्र के शिवालयों में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड भीड रही।
धनेश्वर महादेव में 151 दीपक के साथ शाही आरती में भक्ति भाव से श्रद्धालु डूबे रहे। सोमवार पर चतुर्थी होने एवं मनसा वाचा व्रत का संकल्प लेने वाले श्रद्धालुओं के शिवालय में पहुंचने से भारी भीड़ रही। धनेश्वर महादेव में शाही आरती में श्रद्धालु जमकर नाचे। ढाई क्विंटल दूध की सामा की खीर तथा ढाई क्विंटल केले का प्रसाद वितरण किया गया। सांवलिया जी मंदिर में भी शिव देवरी में पंडित विश्वनाथ आमेटा के सानिध्य में अभिषेक हुआ। कंवर लाल गुर्जर सहित मंदिर मंडल के कर्मचारी उपस्थित थे। लौहारिया महादेव, मावरा महादेव, संगेसरा के समेलिया महादेव में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
गंगरार. शिवालयों में सोमवार को रेलमपेल बनी रही। दिन भर शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक, हवन पूजन किया। पंचायत समिति परिसर में प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्रसिंह, कार्यवाहक विकास अधिकारी खूबचन्द खटीक एवं पंचायत समिति स्टाफ ने अभिषेक किया।
बड़ीसादड़ी. नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार पर शिवालयों में भीड़ उमड़ी। मनसा महादेव व्रत भी शुरू हो गए हैं। विद्युत चौराहे पर स्थित श्री एकलिंग नाथ जी महादेव मंदिर में सुबह महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं कथा सुनी। पुजारी नारायण दास वैष्णव द्वारा प्रतिमा का श्रृंगार किया गया।
युकां व एनएसयूआई सदस्यों ने निकाली कावड़ यात्रा
निम्बाहेड़ा. सावन के तीसरे सोमवार को युवक कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कावड़ पदयात्रा निकाली।
ढाबेश्वर महादेव मंदिर में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
तत्पश्चात आंजना ने सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित कावड़ यात्रियों को रवाना किया। ढाबेश्वर महादेव से यात्रा आरंभ होकर कल्याणपुरा, गादोला, केली, तुम्बा होते हुए अठाना के समीप सुखानंदजी तीर्थ पहुंच समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कावड़ यात्री डीजे की धून पर नाचते चल रहे थे। वहीं भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। कावड यात्रा में शामिल भगवान भोलेनाथ की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र थी।
यात्रा का जगह जगह ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में आंजना के साथ युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता सहित कावड़ यात्री शामिल थे।
बस्सी में निकाली कावड़ यात्रा
बस्सी . सावन के तीसरे सोमवार को कस्बे में स्थित भक्तेश्वर महादेव मंदिर से सुबह कावड़ यात्रियों ने कांवड़ में जल भरकर यात्रा शुरू की। डीजे साउंड और ढोल के साथ नाचते गाते हुए कावड़ यात्री पुराना बस स्टैंड, खोडिय़ा बावजी, मुख्य बस स्टैंड, रावला चौक, पेट्रोल पंप, नाला बाजार, सोनियों का चौक होकर शिव सागर तालाब के समीप स्थित नरबेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। कावड़ यात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया।
कावड़ यात्रा का भील समाज ने किया स्वागत
पहुंना. राजसमंद से कावड़ यात्रा के मातृकुंडिया भील समाज शबरी मंदिर पर पहुंचने पर मंदिर कमेटी व राजस्थान भील समाज विकास समिति द्वारा कावडिय़ों का स्वागत किया गया।
मंदिर से जुलूस निकाला गया। मंदिर मंडल के अध्यक्ष लालू राम भील, लादू हरनाथपुरा, कैलाश, विकास समिति के जिला अध्यक्ष लालू राम, जिला युवा अध्यक्ष चंपा लाल भील, राशमी तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भील, उदय लाल आदि ने कावडिय़ों का स्वागत किया।