24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़ में 1.37 करोड़ की लागत से यहां बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, मिलेगी ये सुविधाएं

चित्तौड़गढ़ 1.37 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Chittorgarh news

खेल स्टेडियम का निर्माण

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के कपासन में नगर पालिका की ओर से प्रस्तावित वॉलीबॉल खेल मैदान के निर्माण की आधार शिला शुक्रवार को रखी गई। इस अवसर पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी उपस्थित थे। एक करोड़ 37 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस खेल मैदान में आधुनिक सुविधाएं होंगी।

समारोह में अतिथियों ने स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल और पीएम श्री विद्यालय की हॉकी बालिकाओं को हॉकी स्टिक वितरित की और वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही नगरपालिका की ओर से स्नेक केचर जानू को सर्प पकड़ने के लिए आधुनिक उपकरण प्रदान किए गए।

समारोह में पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, नपा उपाध्यक्ष सैय्यद एजाज अली, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज सिरोया, जीएसएस अध्यक्ष नन्दकिशोर टेलर, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, पुष्पा वैष्णव, वंदना सोनी, वंदना दाधीच मुकेश पलोड़, गोपाललाल पूर्बिया, युमो नगर अध्यक्ष विकास बारेगामा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे।

पं.राजेन्द्र व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि एवं शीला पूजन कराया। अतिथियो ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मंजूदेवी सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने संबोधित किया। गोपाललाल कोदली, प्रवीण कोठारी, शंभुलाल बागड़ा, मनीष बारेगामा, रानी सिरोया, विजयश्री सिरोया, आशीष सोनी, प्रकाश चौधरी, विष्णु हेड़ा, यशोदा देवी नन्दवाना, गजेन्द्र बाघमार, दिनेश सोनी, चेतन बारेगामा, गौरव प्रतीक वैष्णव, जिनेन्द्र कोठारी, राधेश्याम वैष्णव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अलवर के लिए खुशखबरी… सिलीसेढ़ के पानी से बुझेगी प्यास, प्रशासन ने बनाया ये खास प्लान

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग