
Rajasthan Human Angle Story : डूंगला क्षेत्र के भाणपा में विवाह करवाते समाज के युवा। फोटो पत्रिका
Chittorgarh Example : डूंगला में समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रावत समाज के युवाओं ने एक बुजुर्ग व विधवा महिला की पुत्री दुर्गा का विवाह संपन्न कराकर सराहनीय कार्य किया। चित्तौड़गढ़ के मामला डूंगला उपखंड के भाणपा पंचायत के निचला कुआं आतरिया गांव का है। यहां रावत समाज के युवाओं ने समाज की लाडली बिटिया दुर्गा का विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न कराया। दुर्गा के सिर से पिता का साया और भाई का सहारा दोनों उठ चुके थे।
55 वर्षीय विधवा मां जिनके हाथ में फैक्चर हो गया था, जिससे मनरेगा की मजदूरी भी छूट गई, वह बेटी की शादी को लेकर चिंतित थीं। ऐसे में समाज के युवा खड़े हुए। जब मोहन सिंह रावत भाणपा और भावेश सुरावत आकोला ने परिवार की हालत समाज के जागरूक लोगों को बताई तो समाजजन एक साथ खड़े हो गए। आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण विवाह में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए युवाओं ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ बढ़ाया और पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।
युवाओं के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं समर्पण से दुर्गा का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। यह समाज का 9वां कन्यादान था पर जज्ब पहले जैसा ही था। युवाओं की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। आज के दौर में जहां सामाजिक सरोकार कम होते जा रहे हैं, वहीं युवाओं द्वारा किया गया यह कार्य मानवता, सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला है।
दुर्गा की मां ने भावुक होकर सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रावतपुरा भाणपा सरपंच ठाकुर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, एडवोकेट प्रेम सिंह मोटावत, भावेश सुरावत, मिठू सिंह, आकोला सुरेश सिंह, मिठ् सिंह अध्यापक, शंकर सिंह अध्यापक, शंकर सिंह कानोड पुर्व पार्षद, नारायण सिंह आतरिया, लक्ष्मण सिंह हज्जारों की तादाद में उपस्थित रहे।
शंकर सिंह कानोड़ पूर्व पार्षद के नेतृत्व में टेंट की जिम्मेदारी, लाइट-डेकोरेशन नारायण सिंह करिया फला, शीतल जल-पान माधव मालावत, साउंड सिस्टम दीपेश कलावतों का फला ने संभाली। रावत्पुरा भाणपा सरपंच ठाकुर सिंह ने बताया धरातल पर व्यवस्था युवा पीढ़ी ने दिन-रात एक करके की। आर्थिक मदद के लिए दानवीरों ने एक-एक रुपया जोड़कर राशि एकत्रित की। क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद प्रदेश संयोजक पूरण सिंह रावत कुराबड़ ने कहा बेटी किसी एक की नहीं होती पूरे समाज की अमानत होती है।
Published on:
21 Jun 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
