18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh: बाइक के पहिए में फंसी चुन्नी बनी मौत का कारण,सांवरियाजी दर्शन करने जा रही महिला की मौत

Chittorgarh Road Accident: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे पर बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की चुन्नी चलती बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। पहिए में चुन्नी फंसकर खिंचने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवे पर सिर के बल नीचे गिर पड़ी।

2 min read
Google source verification
Dupatta Stuck In Bike Wheel

भदेसर चिकित्सालय मोर्चरी के बाहर ए​कत्रित परिजन, पत्रिका फोटो

Chittorgarh Road Accident: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे पर बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की चुन्नी चलती बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। पहिए में चुन्नी फंसकर खिंचने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवे पर सिर के बल नीचे गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सांवरियाजी दर्शन के लिए जा रही थी महिला

भदेसर थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि मृतका की पहचान प्रियंका (पुत्री रामेश्वर लाल सेन, निवासी पालेर) के रूप में हुई है। प्रियंका अपने एक परिचित कालूलाल (निवासी अम्बाबेरी) के साथ बाइक पर सवार होकर प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवरियाजी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान होडा चौराहा से पहले सुखवाड़ा गांव के पास एक होटल के नजदीक अचानक यह हादसा हो गया। महिला के कपड़े पहिए में फंसते ही वह सड़क पर आ गिरी, जिससे उसके सिर पर जानलेवा चोट आई। हादसे को देख मौके पर होटल स्टाफ और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पर्स की पट्टी से गला घुटने की भी आशंका

राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। घायल महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान मृतका के गले पर उसके कंधे पर टंगे पर्स के बेल्ट का गहरा निशान भी मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहिए में कपड़े फंसने के दौरान पर्स की पट्टी भी गर्दन में बुरी तरह खिंच गई थी।

पीहर में ही रह रही थी प्रियंका

जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका पति से तलाक होने के बाद वह पिछले कुछ समय से अपने पीहर पालेर में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही भदेसर थाने से एएसआई तंवर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतका के भाई प्रकाश सेन ने इस मामले में पुलिस को लिखित रिपोर्ट सौंपी है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग