
Chitorgarh news
चित्तौडग़ढ़। शहर में संगम मार्ग पर कबाड़ी के गोदाम के बाहर खड़े ऑटो के टायर अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। इस सम्बंध में प्रार्थी ने शनिवार सुबह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सावा हाल चित्तौडग़ढ़ निवासी अल्पेश पुत्र देवीलाल माहेश्वरी का शहर में संगम मार्ग पर कबाड़ का गोदाम है। गोदाम के बाहर की ओर तीन पहिया लोडिंग ऑटो खड़ा किया था। शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति रात को तीन में से दो टायर स्टेपनी सहित खोल कर ले गए। शनिवार सुबह देवीलाल माहेश्वरी ने ऑटो देखा तो उसके दो टायर गायब थे। देवीलाल ने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। अल्पेश भी आवश्यक कार्य से राजसमंद गया हुआ था।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संभवतया रात को अंधेरे में चोर मौका देख कर टायर खोल लिए। टायर का मूल्य करीब 12 हजार रुपए बताया जा रहा है। जानकारी में सामने आया कि इस मार्ग पर विद्युत लाइट बंद होने का फायदा उठा कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।जानकारी में सामने आया कि अल्पेश माहेश्वरी का गोदाम कोतवाली थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही है। यह कोतवाली थाने के पीछे की ओर स्थित है। इस मार्ग पर रात में भी लोगों की आवाजाही रहती है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
