UPSC Topper 2025 राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री की UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में फर्स्ट रैंक आई है। रिजल्ट आने के साथ ही जश्न का माहौल है। इस सफलता को लेकर अनुज का कहना है कि रिजल्ट अच्छा तो सब अच्छा। उन्होंने कहा कि कंसिस्टेंसी मेंटेन करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे फैमिली का बहुत सपोर्ट रहा। फ्रेंड्स ने भी अच्छे इनपुट्स दिए। उनकी इस बड़ी सफलता को लेकर परिजन भी बहुत खुश हैं। परिजनों का कहना है कि ये परिणाम अनुज की लगातार तीन साल की मेहनत का फल है।