
चित्तौड़गढ़. रावतभाटा नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित छह पार्षदों को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देजनर बेगूं विधानसभा की रावतभाटा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी के 6 पार्षद सहित पालिका उपाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण व अन्य पार्टियों की गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी संगठन ने यह कदम उठाया है।
जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा सहित नगर पालिका रावतभाटा के पार्षद अनिल बलसोरी, दुर्गा देवी, अनिल शर्मा, मनीषा वर्मा, यासमीन बी, आरती बलसोरी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
Published on:
13 Apr 2024 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
