16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद के आगोश में थे यात्री की ऐसा क्या हुआ मच गई चीख पुकार

चित्तौडग़ढ़़. जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में नीमच रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बांगरेड मामादेव फंटे के आगे एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई एवं 23 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने से नीमच ले जाया गया जबकि 12 को चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। शेष घायलों का उपचार निम्बाहेड़ा अस्पतला में किया गया।

3 min read
Google source verification
chittorgarh

नींद के आगोश में थे यात्री की ऐसा क्या हुआ मच गई चीख पुकार


चित्तौडग़ढ़़. जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में नीमच रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बांगरेड मामादेव फंटे के आगे एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई एवं 23 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने से नीमच ले जाया गया जबकि 12 को चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। शेष घायलों का उपचार निम्बाहेड़ा अस्पतला में किया गया। चित्तौडग़ढ़ से एक घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। महाराष्ट्र के पूना से भीलवाड़ा जा रही एक ट्रेवल्स बस सुबह करीब ५ बजे निम्बाहेड़ा से करीब दस किलोमीटर दूर बांगरड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्र्रक से टकरा गई। भिंड़त इतनी जोरदार थी कि बस व टूक का चालक केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के तुुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों के सिर में गंभीर चोट आई। ट्रक मुर्गियों को खिलाने का दाना लेकर पंजाब से महाराष्ट्र के सांगली जा रहा था। घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। तीन यात्रियों को गंभीर घायल देख तुरंत नीमच के लिए रवाना किया गया। इनमें से एक महिला यात्री रानीखेडा निवासी रोडीबाई पत्नी नन्दलाल पुरबिया की नीमच में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दो घायलों का नीमच में उपचार चल रहा है। निम्बाहेड़ा चिकित्सालय में करीब बीस घायल यात्री पहुंचे जिनमें से १५ को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। चित्तौडग़ढ़ से एक घायल की स्थिति गंभीर देख उदयपुर रेफर किया गया। निम्बाहेड़ा से एक अन्य गम्भीर घायल को उसके परिजन भीलवाडा ले गए। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी मिली बस में सवार यात्रियों के परिजन निम्बाहेड़ा व चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय पहुंचना शुरू हो गए।
नीमच-मन्दसौर से सवार हुए थे कई यात्री
घायल हुए कई यात्री मंदसौर,नीमच से बस में सवार हुए थे। बस व ट्रक की भिडंत से बस में सवार यात्री झटके के साथ अपनी सीटों से उछल कर इधर-उधर गिर गए व कई यात्री सीटो से टकरा कर घायल हो गए। मौके पर पेट्रोल पंप कर्मियो व आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। जमा भीड़ ने यात्रियों को बस से उतार कर ढाढ़स बंधाया और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया व घायलों को 108 और टोल फ्री एम्बुलेंस की सहायता से निम्बाहेड़ा के उपजिला चिकित्सालय पहुचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बादामीलाल, पीयूष दुबे, महेंद्र वर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों नें अस्पताल पहुचें घायलों का तुरंत उपचार किया। हादसे की सूचना पर निम्बाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में अस्पताल में घायलों सें घटना की जानकारी जुटाई।
इनको कराया चित्तौडग़ढ़ अस्पताल में भर्ती
निम्बाहेड़ा अस्पताल से दुर्घटना में घायल हुए भीलवाड़ा जिले के रामपुरिया (आसीन्द) निवासी नारायण (२०) पुत्र नाथू भील, सावा निवासी भोली बाई (४५) पत्नी नारायण पूर्बिया, भीलवाड़ा जिले में शाहपुरा क्षेत्र के महाराज का ढाबला निवासी शंकरलाल (४५) पुत्र चन्द्रा भील, गाडरीखेड़ा निवासी मोहनलाल (६०) पुत्र भूरा कालबेलिया, कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती भीलवाड़ा निवासी अफजल (३०) पुत्र इमामुद्दीन, डूंगला क्षेत्र के भाटोली बागरियान निवासी शांतिनाथ (३०) पुत्र मोहननाथ, ट्रक चालक हरियाणा के सिरसा निवासी दिलबागसिंह (४६) पुत्र चरणसिंह जाट, एक अज्ञात युवक जिसके हाथ पर दिनेश गिरी नाम गुदा हुआ है, फतहनगर के कुंचोली निवासी आशा (२१) व उसके पाति पवन (२२) पुत्र रामचन्द्र वैष्णव, अजमेर निवासी दिनेश (२९) व नारदा निवासी मधु (१८) को चित्तौडग़ढ़ के सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इन सभी को निम्बाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यहां रैफर किया गया था। इनमें अज्ञात युवक जिसके हाथ पर दिनेश गिरी गुदा हुआ है, को गंभीरावस्था में उदयपुर रैफर कर दिया गया।

लोग पहुंच गए लेकिन नहीं पहुंचा प्रशासन
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल लाया गया। इस दौरान बडी संख्या आमजन अस्पताल पहुंच घायलों के उपचार में मदद करने लगे। इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद भी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित प्रशासन का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में रोष देखा गया।