
42 नई ग्राम पंचायतों में जोड़े 116 गांव
चूरू. राज्य सरकार की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व पुनर्सीमांकन के आदेश जारी करने के बाद वहां की पंचायतों के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आ गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक जिले में कुल 42 नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया है। जिसके तहत उनमें गांवों का शामिल किया गया है। ऐसे में पुरानी पंचायतों में से गांवों को काटकर नई पंचायत में जोडऩे से पंचायत का चुनाव लडऩे वालों के लिए नए समीकरण तैयार हो गए हैं। पहले चूरू जिले में कुल 254 ग्राम पंचायतें थीं अब बढ़कर इनकी संख्या 296 हो गई है। इन पंचायतों में कुल 116 गांव जोड़े गए हैं। गौरतलब है कि पंचायत राज विभाग ने पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन, नवसृजन करने के निर्देश प्रदेश के जिला कलक्टरों को दिए थे। इस संबंध में कलक्टर ने संबंधित पंचायत समितियों से प्रस्ताव मांगें और विभाग को भेजे गए। इस संबंध में विभाग की ओर से मांगी गई आपत्तियों आदि का अवलोकन कर आखिर में नई ग्राम पंचायतें सृजित कर उनमें गांव जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही आने वाले पंचायतों के चुनावों में जनप्रतिनिधियों को नए सिरे से फिर से मेहनत करनी पड़ेगी। बदले राजनीतिक समीकरणों के चलते कई नेताओं के सपनों पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों ने मनाई खुशी
सांखूफोर्ट. लीलावठी गांव में लीलावठी को ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने रविवार को आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई व डीजे पर ठुमके लगाए। ग्रामीणों ने विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत बनाने से लीलावठी का तेजी के साथ विकास होगा। कन्हैयालाल धायल ने बताया गांव के लोगों को ग्राम पंचायत सबंधी कार्य के लिए करीब पांच किलोमीटर ढाणी मोजी नहीं जाना पड़ेगा। मनीराम ख्यालिया, रामजीलाल, सत्यवीर, रामकुमार, ओमप्रकाश मेघवाल, शीशराम, रामकिशन, जीतराम, ख्यालीराम पूनिया, उम्मेद सिंह,नत्थूराम,खजानसिंह,महावीर सहित आदि मौजूद थे।
चूरू जिले में पंचायत समिति वार जोड़े गांवों के नाम व नई पंचायतें
चूरू पंचायत समिति
नई पंचायत जोड़े गांव
दांदू- दांदू , जसवंतपुरा, बास जैसेका, श्योदानपुरा
रायपुरिया- पोटी, रायपुरिया
सुजानगढ़
नई पंचायत जोड़े गांव
न्यामा- न्यामा
कोलासर- कोलासर, लालपुरा, पार्वतीसर
धातरी- धातरी
गेडाप- गेडाप
मगरासर मगरासर
बीदासर
नई पंचायत जोड़े गांव
ज्याक- ज्याक, भोम ज्याक, आसरासर
बैरासर- बैरासर
ढाणी स्वामियान- ढाणी स्वामीयान, कोठीनाड़ा,रामदेवरा, ढाणी पोटलियान,चक घंटियाल
सारंगसर- सारंगसर
रेड़ा- रेड़ा, सोनियासर उदयकरणोतान, सोनियासर सुखराम
तारानगर
नई पंचायत जोड़े गांव
तोगावास- तोगावास, गलगटी, लखनवास
झोथड़ा- झोथड़ा, श्योपुरा,घासला आथुणा, रोझाणी, घासला आगुणा
राजगढ़
नई पंचायत जोड़े गांव
भोजाण- भोजाण, बीराण गांव
हरपालु कूबड़ी- लंबोर छोटी, लंबोर छिम्पियान, रड़वा, हरपालु कुबड़ी, हरपालु रामसुख
ठिमाऊ छोटी- ठिमाऊ छोटी, ठिमाऊ बड़ी, बुढ़ावास
जयपुरिया खालसा- देवीपुरा, जयपुरिया खालसा, जयपुरिया पट्टा, मिठड़ी बलवंतसिंह कालोड़ी
मानपुरा- मानपुरा, धोलिया, बास रड़साना
रावतसर कुंजला- रबूड़ी, रावतसर कुंजला, कुंजला बास, सुखाबास
हरपालु कुशाला- हरपालु सांवल, हरपालु कुशाला, हरपालु पतराम, हरपालु रामधन
लीलावठी- लीलावटी, खबरपुरा, बास ब्राह्मणान, खारियाबास, ढाणी खीवां
गागड़वास- गागड़वास, बीसलान, लुटाण मगनी बास, लुटाण मगनी
रतनगढ़
नई पंचायत जोड़े गांव
बुधवाली- भोजासर, सांवतिया, बुधवाली
जेगणिया बीदावतान- जेगणिया बीकान, जेगणिया बीदावतान, दस्सुसर
हामूसर- हामुसर
हुडेरा अगुणा- हुडेरा आथूणा, हुडेरा सिद्वान, देवीपुरा, हुडेरा आगुणा
सेहला- सेहला व हनुमानपुरा
भावनदेसर- भावनदेसर, लूणासर
सरदारशहर
नई पंचायत जोड़े गांव
घड़सीसर- घड़सीसर, पाटमदेसर, पनपालिया
बंधनाऊ दिखणादा- बंधनाऊ दिखणादा, गोमटिया
मीतासर- मीतासर, मेहरासर छन्ना, हीराजसर
राणासर बीकान- राणासर बीकान
नैणासर- नैणासर, नैयासर, जोरावरपुरा, चाड़सर
पातलीसर बड़ा- पातलीसर बड़ा, पातलीसर पुरोहितान
भोजरासर- भोजरासर, ढाणी कालेरा, ढाणी सुहाना
खेजड़ा दिखणादा- खेजड़ा दिखणादा, खेजड़ा उतराद्धा
राजासर पंवारान- राजासर पंवारान, लूणासर, रेख कर्मासर, ढाणी रायकान
कंवलासर- कंवलासर, मलसीसर, धीरासर
बरजांगसर- बरजांगसर
सावर- सावर, कुसुमदेसर
रोलासर- रोलासर, मनापरसर, भाटवाला
Published on:
18 Nov 2019 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
