
churu photo
सादुलपुर.
बाबा लालगिरि युवा क्लब के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रामपुरा में पौधारोपण किया। एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने बताया कि अभियान अन्तर्गत पांच सौ पौधों का पौधारोपण कर शहीद स्मारक, सड़क के किनारों पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर 21 लाख से अधिक नीम के बीज बोए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने पांच जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने की शपथ ली। हमीरवास थानाधिकारी इंद्रकुमार ने विचार व्यक्त किए। धर्मपाल बालानिया, मांगेराम स्वामी, रामावतार आजाद, सजन भाकर, बाबा बलदेवगिरि, उम्मेदसिंह, भवानी सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजपाल पूनिया, सोमवीर, कमलेश, राकेश व तेजपाल आदि कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। सरपंच अमित मीणा ने आभार जताया। रामपुरा चौकी में भी पौधारोपण किया गया। इसी प्रकार एबीवीपी ईकाई कार्यकर्ताओं ने गायत्री आश्रम परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कृष्ण भाकर,योगेश सिहाग, रमेश चौहान, राहुल चौधरी, सोमवीर, महेश पूनिया व नवीन कुमार उपस्थित थे।
पांच सौ पौधे रोपे
सादुलपुर. विधायक मनोज न्यांगली के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं ने मोक्षभूमि में पांच सौ पौधे लगाकर पर्यावरण जागरुकता का संकल्प लिया। नंदकिशोर मरोदिया ने विचार व्यक्त किए। मनोज अत्री, बाबूलाल स्वामी, हरिकिशन भाटी, अशोक श्योराण, पीडी जांगिड़, दीपक अत्री, सांवरमल अत्री, नंदकिशोर दाहिमा, पार्षद ओमप्रकाश जांगिड़ ने पौधरोपण किया। इधर अजीज खींची, फैसल पहाडख़ानी, अकबर चौहान, तालीम खोखर, आसिफ खान व रिजवान खत्री ने विधायक के जन्मदिन केक काटा। मदीना मार्केट में रामकिशन बैरासरिया, मनोज चौहान, शिव कुमार लहरी, सुनील, गिरिराज वर्मा ने मिठाई वितरित की। प्रवासी अतुल मोहता ने बताया कि कार्यक्रम में फल वितरित किए।
सांखू फोर्ट. सांई गोशाला में कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़, चारा व दलिया खिलाया। इस मौके पर गोशाला सचिव भंवरलाल गोस्वामी, ललित शर्मा, शिवरतन दीक्षित, सुनील सोनी, पवन भाट मौजूद थे।
गेनाणा में किया पौधरोपण
लाडनूं. नवयुवक मंडल गेनाणा की ओर से रविवार को गांव में पौधारोपण किया गया। इस दौरान गांव में बस स्टैंड, श्यामबाबा व बाबोसा मंदिर सहितत अनेक स्थानों पर बरगद, पीपल, शीशम, नींबू, अशोक आदि किस्मों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन विभाग के उपायुक्त नानूराम चौयल ने लगाए गए पौधों को निरंतर सरंक्षित कर पेड़ बनाने का आह्वान किया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद राजस्थान के प्रदेश सचिव कालूराम गेनाणा ने भी विचार व्यक्त किए।
101 पौधारोपण
चूरू. राजस्थान उर्दू शिक्षक एवं लेक्चरर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. शमशाद अली ने अपने जन्म दिन पर बागला स्कूल खेल मैदान में 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुभाष चौक विकास समिति के महेंद्र शर्मा व दिनेश शर्मा ने बताया कि ऐसी पहल सराहनीय है क्योंकि पेड़ पौधे जीवन का आधार है। इस मौके पर हाजी चांद मोहम्मद छिम्पा, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, उस्मान अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
02 Jul 2018 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
