19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EV Charging Blast: बड़े कारोबारी और गर्भवती बहू समेत जिंदा जले राजस्थान के 8 लोग, इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ था बड़ा हादसा

8 Rajasthani Burnt Alive In Indore Fire Tragedy: इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती बहू समेत 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Mar 19, 2026

Indore-Fire-Accident

वह कार, जिसकी चार्जिंग के दौरान आग लगी और मृतकों की फाइल फोटो: पत्रिका

Indore's EV Charge Explosion: इंदौर शहर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिसने 3 मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर के बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि मनोज की पत्नी और तीनों पुत्र घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के ससुराल पक्ष के थे, जो मंगलवार को बिहार से आए थे।

पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में रखे सिलेंडरों तक आग पहुंच गई। सिलेंडरों में विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाके से मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। हादसे के वक्त परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, इसलिए किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब बाहर निकलने का प्रयास किया तो पावर कट के कारण इलेक्ट्रिक लॉक नहीं खुला। जिससे 8 लोगों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई।

शेखावाटी के निवासी, कारोबार बिहार-इंदौर में

व्यवसायी मनोज पुगलिया मूल रूप से चूरू जिले के सादुलपुर के निवासी थे और यहां उनका मकान भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके परिजन वर्षों पहले बिहार के फुलका चले गए थे। मनोज का जन्म सादुलपुर में हुआ, बाद में उन्होंने इंदौर में व्यापार शुरू किया। उनका एक भाई बड़ौदा और एक बिहार में रहता है। वर्तमान में सादुलपुर आना-जाना बहुत कम हो गया था। वहीं सरदारशहर निवासी विजय सेठिया भी पिछले कई वर्षों से बिहार के किशनगंज में व्यापार कर रहे थे। वे इलाज के सिलसिले में परिवार सहित अपने बहनोई मनोज के पास इंदौर आए हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति ने देखा

प्रत्यक्षदर्शी मनोज शर्मा के अनुसार सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले किसी व्यक्ति ने तेज आवाज लगाकर आग के बारे में बताया। इसके बाद हम उठकर बाहर भागे। लोगों ने पहले इलेक्ट्रिक सप्लाई और लाइट बंद की, लेकिन तब तार में आग फैल चुकी थी। तभी कार और एसी कंप्रेशर में ब्लास्ट होने लगा। अचानक घर में तेज धमाका हुआ। बाद में पता चला कि सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

1 माह पूर्व हुई मझले बेटे की शादी

पिछले महीने ही मनोज ने मझले बेटे सोमिल की शादी पेटलावद की सखी से की थी। गणगौर पर्व पर बहू मायके गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही वह इंदौर आई और सास की देखरेख में जुट गई। कारोबारी की घायल पत्नी का रिश्तेदार के घर में उपचार चलता रहा है।

इलाज कराने आए थे

रिश्तेदार पुलिस के मुताबिक मनोज के साले विजय बिहार में रहते है। वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उपचार कराने पत्नी, बेटे के साथ इंदौर आए थे। बाद में उनकी बेटी अपने बच्चों के साथ उन्हें देखने इंदौर आई थी।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग