16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारा डाल रहीं गृहणी पर ऊंट ने कर दिया हमला, सिर में आए टांके

ऊंट के पकड़ने पर महिला चिल्लाई तो आवाज सुनकर परिजनों ने ऊंट पर लाठियों से वार कर जैसे तैसे महिला को छुड़वाया और उसे घायल अवस्था में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल हुई महिला का इलाज शुरू किया।

less than 1 minute read
Google source verification


चूरू. वह तो ऊंट का चारा डाल रही थी, गृहणी महिला को क्या पता था कि उसी का ऊंट उस पर ही हमला करे देगा लेकिन ऊंट ने उसे लहुलूहान कर दिया। हुआ यूं की जोड़ी पट्टा लोहसना गांव की चुकी देवी अपने खेत में ऊंट का चारा डाल रही थी कि तभी उसने उसका सिर पकड़कर उठा लिया जिससे ऊंट के दांत महिला के सिर पर चुभ गए और वह लहुलूहान हो गई।

ऊंट के पकड़ने पर महिला चिल्लाई तो आवाज सुनकर परिजनों ने ऊंट पर लाठियों से वार कर जैसे तैसे महिला को छुड़वाया और उसे घायल अवस्था में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल हुई महिला का इलाज शुरू किया।

20 टांके लगाए
जानकारी के अनुसार महिला के सिर पर ऊंट के दांत चुभने से काफी धाव हो गए। चिकित्सकों ने महिला के सिर के 20 टांके लगाए। अस्पताल में महिला के परिजनों ने बताया कि जोड़ी पट्टा लोहसना की चुकी देवी (54) अपने खेत में निनाण निकाल रही थी। अपने परिवार जनों के साथ निनाण करने के बाद शाम को जब वह ऊंट को चारा देने गई तो ऊंट ने उसका सिर दबोच लिया। वह चिल्लाई तो भाग कर आए परिवार के सदस्यों ने जैसे तैसे उसे ऊंट से बचाया। घायल हुई चुकी देवी को परिजन भरतिया अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने उसका इलाज शुरू किया।

सिटी स्कैन करवाया
डाॅ.मुकेशखेदड़ के अनुसार ऊंट के दांत महिला के सिर पर चुभ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉ. के अनुसार घायल महिला का सिटी स्केन करवाया है। रिपोर्ट आने पर पूर्णतया उपचार किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल में भर्ती महिला की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।