सुजानगढ़. आचार्य महाश्रमण सोमवार को सुबह अपनी धवल सेना के साथ सुजानगढ़ में प्रवेश किया। आरके गार्डन से लेकर तेरापंथ सभा भवन तक करीब दो किलोमीटर के रास्ते में 60 तोरणद्वार बनाए गए जहां पर कोरोना गाइड लाईन के कारण 40 से लेकर 70 लोगो के अलग-अलग समूह में भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्रसिंह राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, क्षेत्रीय विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, सभापति निलोफर गौरी, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भंवरलाल पुजारी व हरलाल सारण, प्रतिपक्ष नेता जयश्री दाधीच, प्रधान मनभरीदेवी, पूसाराम गोदारा, सरपंच सविता राठी सहित सभी समाज के लोगों ने 60 स्थानो पर स्वागत किया।
जूलूस के आगे-आगे कन्या मंडल, महिला मंडल व अन्य समूह अलग-अलग पोशाक में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रहे थे। जो समवेत स्वर में धर्मसंघ व महाश्रमण का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। महाश्रमण ने नगरपरिषद कार्यालय में दो मिनट के लिए मंगल प्रवेश किया। जहां पर सभापति निलोफर गौरी, आयुक्त सोहनलाल नायक सहित कांग्रेसजनो व पार्षदो ने स्वागत किया। यंग्स क्लब सहित सामाजिक संगठनो की ओर से भी स्वागत किया। इसके बाद सब्जी मंडी, गांधी चौक, भामाशाह मार्ग, दिखनादा बाजार, घंटाघर, स्टेशन रोड़ होते हुए तेरापंथ सभा भवन पहुंचा। जुलूस के दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए।
जहां पर समाज के मांगीलाल सेठिया, अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरडिय़ा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता राठौड़, विधायक मेघवाल व महर्षि ने विचार व्यक्त किए। आचार्य महाश्रमण ने भी प्रवचन दिया। जिसे 4-5 स्थानो पर एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया।
यहां पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, ओम सारस्वत आदि मौजूद थे। संचालन योगेश मुनि ने किया। जुलूस में निर्मल कोठारी, तरूण लोढ़ा, अशोक सिंघी, प्रदीप बोकडिय़ा, अजय चौरडिय़ा, संदीप कोठारी, आदित्य कोठारी, हेमराज खटेड़, केसी मालू, तनसुख बैद, मनीष डागा, मनोज चौरडिय़ा, चन्द्रप्रभा सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा राखेचा, मंत्री सुमन चौरडिय़ा, पार्षद मधु बागरेचा, कन्या मंडल संयोजिका जयश्री कुण्डलिया, मुकुल मिश्रा आदि शामिल थे।