
churu news- अग्रसेन जयंती महोत्सव- 18 गोत्र के प्रतीक घोड़े पर सवार होकर आए महाराजा अग्रसेन
अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
चूरू. रतनगढ़. सात दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आशीर्वाद समारोह में सोमवार को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन भवन से शुरू हुई शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ चारों बाजारों से होती हुई पुन: भवन पहुंची, जहां पर समापन हुआ। विशेष बात यह रही कि इसमें अग्रसेन महाराज के वंशज के रूप में 18 गोत्र के प्रतीक घोड़े पर सवार होकर शामिल हुए। शहर के बाजारों में समाज के लोगों ने 50 से अधिक स्वागतद्वार बनाए। शोभायात्रा का जगह-जगह इत्र व पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया व लकी ड्रा के कूपन वितरित किए गए। शोभायात्रा का विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पीसीसी सदस्य पूसाराम गोदारा, सांवरिया गो भक्त मंडल, नामदेव सेवा समिति सहित कई संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व लोगों को शरबत पिलाया। इससे पूर्व सोमवार सुबह अग्रकुल भाईजी हनुमानप्रसाद पौद्दार एवं सूरजमल जालान की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। दोपहर में प्रश्न मंच हुआ, जिसमें शहर के इतिहास, देश व प्रदेश की राजनीति, धार्मिक, खेलकूद व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जयंती प्रभारी संजय मुरारका व संदीप कंदोई ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, जोधराज गोरीसरिया, मातेश्वरीप्रसाद अजीतसरिया सहित समाज के सैंकड़ों महिला व पुरुष मौजूद थे।
तारानगर. अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में सोमवार को सुबह कस्बे में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। अग्र बंधुओं ने सुबह कस्बे में अग्रेसन सर्किल पर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की व इसके बाद कस्बे में गाजे-बाजे से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष लीलाधर मित्तल, उपाध्यक्ष पवन धीरवासिया, सुशील सरावगी, नरेन्द्र चाचाण सहित समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद थे। इससे पूर्व अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आयोजित बैडङ्क्षमटन प्रतियोगिता में कन्या सीनियर वर्ग में टीना अग्रवाल विजेता, भावना चाचाण उपविजेता, कन्या जूनियर वर्ग में दीपिका सरावगी विजेता खुशी गोयल उपविजेता, बालक सीनियर वर्ग में यश कंदोई विजेता, रोनक कंदोई उपविजेता, बालक जूनियर वर्ग में रामनिवास सरावगी विजेता, जयंत गोयल उपविजेता रहे। संदेशप्रद वेशभूषा में वंश सरावगी, वैभव सरावगी प्रथम, गर्विता सरावगी द्वितीय रही। चित्रकला जूनियर वर्ग में कृषा अग्रवाल, गर्विता सरावगी प्रथम व देव कंदोई द्वितीय, सीनियर वर्ग में गरिमा सरावगी प्रथम, खुशी गोयल द्वितीय रही। रंगोली में सीनियर वर्ग में भावना चाचान, निकिता सरावगी प्रथम व जूनियर वर्ग में खुशी सरावगी प्रथम रही। अनुपयोगी से उपयोगी वस्तु बनाने में महिला वर्ग में सपना सरावगी प्रथम व पुरुष वर्ग से नंदन सरावगी प्रथम रहे। जूनियर वर्ग से भूमिका रानी प्रथम एवं प्रिया सरावगी द्वितीय रही। इसके अलावा म्यजिकल चेयर, बेलून चेयर, प्रश्नोत्तरी व लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। जिसमें अग्र समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सुजानगढ़. अग्रसेन के जयघोष के साथ सोमवार को अग्रसेन भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अग्रसेन महाराज, रामदरबार, शिव दरबार, गणपति परिवार की झांकिया भी सजाई गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन अ्ग्रसेन भवन पहुंची। इस मौके पर अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंड, अग्रवाल युवा संगठन के सदस्य मौजूद थे। संचालन प्रदीप तोदी ने किया। इससे पूर्व सरकारी अस्पताल में फल वितरित किए गए। दूसरे सत्र में एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Published on:
27 Sept 2022 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
