4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनभर छाए रहे बादल, कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

बारिश के बाद भी उमस जारी

2 min read
Google source verification
churu weather news

churu photo

चूरू.

अंचल में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश हुई। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ शाम को बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के बाद उमस बनी हुई है।
बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। किसानों ने खेतों में बुआई का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते जिला मुख्यालय पर बीजों की दुकान पर किसानों की भीड़ दिनभर नजर आने लगी है। इसके अलावा जिले के सुजानगढ़, रतनगढ़, बीदासर व सादुलपुर क्षेत्र में भी बुधवार की रात व गुरुवार को दिन में मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सादुलपुर. बारिश का दौर गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अल सुबह बारिश होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी भर गया। दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। शीतला, मुख्य व मोहता बाजार में बरसाती पानी एकत्रित होने से दुकानदारों एवं आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। गांव रामपुरा स्थित कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। गांव के भवानी सिंह ने बताया कि बहल-पिलानी सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया।

हल्की बारिश, बाजार में भरा पानी
सरदारशहर. कस्बे में बुधवार रात हल्की बारिश में ही मुख्य बाजार, आथुणा बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मण्डी, कच्चा बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर पानी होने से विद्यार्थियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई दुकानदार पानी भरे होने के कारण दुकान नहीं खोल पाए। इस समस्या से जूझरहे व्यापारियों ने पालिका प्रशासन को कोसा। वार्ड 32 के भाजपा पार्षद विनोद चाण्डक ने पालिका प्रशासन से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

लाडनूं. कस्बे में बरसात का सिलसिला गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में काली घटाएं छाने लगी। बाद में आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर देर शाम तक जारी रहा। बस स्टैंड,तेली रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य इलाकों में बरसाती पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी हुई।